अपराध के खबरें

3 सितम्बर राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?

पंकज झा शास्त्री 


पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार आज आपके लिए आपका राशि क्या कहता है।

1.मेष राशि :-
घर के वातावरण में सुख-शांति के बीच आपमें भावुकता अधिक रहेगी। व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थी आज अभ्यास और कॅरियर सम्बंधित विषयों में सफलता प्राप्त कर सकेंगे।

2. वृषभ राशि :-
धन और प्रतिष्ठा में हानि होने की संभावना है। मध्याहन के बाद स्वभाव में भावुकता बढ़ सकती है। पारिवारिक शांति बनाए रखने के लिए निरर्थक वाद-विवाद न करें। माता का स्वास्थ्य खराब रहेगा।

3. मिथुन राशि :-
आज मित्रों और प्रिय पात्र के साथ भेंट होगी। मध्याहन के बाद अरुचिकर घटनाओं से मन अस्वस्थ होगा। छोटे से प्रवास का आयोजन हो सकता है। भाईयों के साथ संबंधो में निकटता आएगी।

4. कर्क राशि :-
वैचारिक स्थिरता के साथ हाथ में आए हुए कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे। मान-सम्मान प्राप्त होगा। नकारात्मक विचार मन में न आने दें। आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतें अन्यथा बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं।खान-पान में भी संयम बरतें।

5. सिंह राशि :-
आज शुभफलदायी संभावनाओं के बीच नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए अनुकूल है। दूसरों के प्रति आकर्षित होंगे। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। धन संबंधित लेन-देन में सावधानी बरतें। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा।

6. कन्या राशि :-
आज मेहनत का फल मिलेगा। धन सम्बंधित लेन-देन में ध्यान रखें। ध्यान रहें कम समय में अधिक लाभ पाने के विचार में आप फंस सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के विषय में न पड़े। मानसिक रूप से एकाग्रता कम रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य संभालें।

7. तुला राशि :-
शुभ समाचार मिलने के साथ ही आज व्यवसायिक और आर्थिक रूप से लाभ होगा। अपने घर और संतान सम्बंधी शुभ समाचार मिलेंगे। पुराने व बचपन के मित्रों से भेंट के कारण मन में आनंद छाया रहेगा। साथ ही नए मित्र भी बन सकते हैं। ध्यान रहें अनजान लोगों पर भरोसा न करें। धन खर्च हो सकता है।

8. वृश्चिक राशि :-
आज लाभदायी दिन है। व्यवसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारियों से अच्छे संबंध के चलते आपकी प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। व्यापार में आय बढ़ने और उगाही की वसूली की संभावना है। धन लाभ की भी संभावना के बीच दोस्तों के साथ मेलजोल बढेगा।

9. धनु राशि :-
आर्थिक दृष्टि से भी लाभ के साथ ही जीवन साथी के साथ तालमेल स्थापित होगा। लेकिन, उच्च अधिकारियों के साथ वाणी और व्यवहार में संभलकर चलें। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। व्यापार में विघ्न की संभावना है।

10. मकर राशि :-
समय ठीक नहीं है। अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है। आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।स्वास्थ्य का ख्याल रखने के साथ ही सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहें। मानसिक रूप से व्यग्रता बनी रहेगी। परिजनों के साथ कलह के प्रसंग बन सकते हैं।

11. कुम्भ राशि :-
समय से पहले आप का कोई भी काम न बनेगा, अत: अपनी बारी का इंतजार करें। भागीदारों के साथ संबध अच्छे रहेंगे। मध्याहन के बाद आपको प्रतिकूलता का अहसास होगा। सेहत खराब होने के चलते आकस्मिक खर्च हो सकता है। लेकिन, धन लाभ आपकी चिंता को कम कर देगा।

12. मीन राशि :-
आज दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ प्रत्येक कार्य को सफल बनाएं। गृहस्थ जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। स्वभाव में उग्रता रहेगी, इसलिए वाणी पर संयम रखें। प्रवास या पर्यटन का योग है। संतों के दर्शन से लाभ होगा।

नोट - 
उपरोक्त्त कोइ जरुरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live