अपराध के खबरें

6 सितम्बर राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?

पंकज झा शास्त्री 

पंकज झा शास्त्री 9276281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार आज आपके लिए आपका राशि क्या कहता है।

1. मेष राशि :-
आत्मविश्वास में वृद्धि के बीच आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नए व्यवसायिक अनुबंध लाभकारी होंगे। व्यवसायिक यात्रा के चलते सभी के लिए सुलभ रहें और नम्र भी, लाभ होगा।

2. वृषभ राशि :-
नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग के बीच कार्यस्थल पर तनाव पूर्ण माहौल रहेगा। आर्थिक मामले यथावत रहेंगे। ध्यान रहे बुरे कामों का बुरा नतीजा ही होता है। संतान की वजह से शर्मिंदा होना पड़ सकता है।

3. मिथुन राशि :-
धन लाभ के योग के बीच रुके कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी में विघ्न की संभावनाओं के बीच नए कारोबार में संभल कर और सतर्कता से काम करें। अपने फिजूल खर्च को रोंके, पारिवारिक विवाद संभव।

4. कर्क राशि :-
भाग्योदय के योग के बीच जो भी करें पूरी मेहनत और विश्वास से करें सफलता मिलेगी। जीवन साथी की चिंता रहेगी। साहित्यकार लेखक और मंच से जुड़े लोग ख्याती प्राप्त करेंगे।

5. सिंह राशि :-
दिन मिलाजुला रहेगा। नए दोस्त बनेंगे। लेकिन, पारिवारिक माहौल अनुकूल नहीं होने से तनाव बढ़ सकता है। वहीं रुक रुक कर हो रहे कार्य से परेशान रहेंगे। वाहन पर खर्च होगा, जबकि कार्यस्थल पर कर्मचारियों से परेशान रहेंगे।

6. कन्या राशि :-
कार्यो में सफलता के साथ ही व्यापार में नए सौदे लाभप्रद रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिलेगी। कॅरियर में बेहतर प्रस्ताव मिलने की उम्मीद के बीच आर्थिक पक्ष अनुकूल होगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है।

7. तुला राशि :-
कारोबार में नई तकनीक पर खर्च बढेगा। आप के सामने बहुत सारी व्यवसायिक चॉइस हैं, और निर्णय आप को ही लेना है। कोयला तेल और खनिज व्यवसाय मुनाफे में रहेगा। कान सम्बंधित रोग उभर सकता है।

8. वृश्चिक राशि :-
व्यवसाय में साझेदार से मन मुटाव होगा। किसी पर भी बहुत जल्दी विश्वास न करें। भावुकता में आप अपने मन की बात किसी को न कहें। फिजूल सोचना बंद करें।

9.धनु राशि :-
मनचाही सफलता के न मिलने से प्रोफेशन बदलने का मन होगा, साथ ही तनाव में रहेंगे। मित्रो से मतभेद की संभावना के बीच पढाई में ध्यान कम लगेगा। समय रहते अपनी संगत बदलें नहीं तो बहुत बड़ी कीमत चुकानी होगी।

10. मकर राशि :-
कार्य की अधिकता के बीच आज सारे जरूरी काम पूरे होंगे। कार्यस्थल पर अनुकूल माहौल मिलने से आत्मविश्वास बड़ेगा। कर्ज सम्बंधित मामले हल होने के साथ ही नए लोगों से मुलाकत होगी।

11. कुम्भ राशि :-
विवाह में आ रही रुकावट दूर होंगी। मानसिक शांति का आभास होगा। पारिवारिक रीति रिवाजों को नजरअंदाज न करें, ध्यान रखें यह जीवन का महत्वपूर्ण अंग हैं। खर्च बढेगा।

12. मीन राशि :-
नौकरी के चलते अपने अधिकारियों से विवाद के बीच किसी बड़े व्यवसायिक लाभ की संभावना है। ऋण चुकाने में सहयोग प्राप्त होगा। आंख सम्बंधित तकलीफ हो सकती है, सावधानी पूर्ण कार्य करें।
उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live