अपराध के खबरें

चकपहार पैक्स में एक करोड़ तेरह लाख का गबन प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई गरीब उपभोक्ताओं में मचा हाहाकार

मोरवा/संवाददाता। 


मोरवा प्रखंड के ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चकपहार पैक्स के बैंक से हजारों उपभोक्ताओं की राशि के रूप में जमा एक करोड़ तेरह लाख रुपए का गबन कर लिया गया है। इसके फल स्वरूप अपनी जीवन भर की कमाई के गायब हो जाने से हजारों गरीब उपभोक्ताओं में हाहाकार मचा हुआ है। रुपए गबन कर देने के बाद अचानक कामकाज ठप होने से आक्रोशित उपभोक्ताओं द्वारा स्थानीय मुखिया सरपंच एवं प्रतिनिधियों से गुहार लगाई गई। पूर्व मुखिया रामानंद राय सहित वर्तमान मुखिया पति प्रवीण कुमार राय सहित सरपंच एवं स्थानीय प्रतिनिधियों तथा गणमान्य लोगों द्वारा , पैक्स प्रबंधक, पैक्स अध्यक्ष, बैंक के कैशियर , आदि सबों को घेरकर अति शीघ्र राशि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। संबंधित सभी लोगों द्वारा अपनी जमीन बेचना पड़े, या चाहे जैसे भी हो राशि वापस कर देने का आश्वासन देकर, एक करोड़ से अधिक की राशि गबन कर लिए जाने से आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कर दिया गया। इसके बावजूद गरीबों का पैसा वापस नहीं दिए जाने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों एवं प्रतिनिधियों की पहल पर ताजपुर थाने में टैक्स एवं बैंक से संबंधित सभी लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई। प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के एक वर्ष बाद भी अब तक किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं होने से गरीब उपभोक्ताओं में भीषण रूप से हताशा, मायूसी एवं आक्रोश है। गरीब बूढ़े एवं बेसहारा उपभोक्ताओं का जीवन भर की सारी कमाई चकपहार पैक्स बैंक से गायब हो जाने से एक एक पैसे के लिए मोहताज हो कर दिन रात रो रो कर बुरा हाल हो रहा है।भाजपा प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह के अनुसार केवल उनके ही परिवार के लोगों के छह लाख से अधिक रुपए चकपहार पैक्स के बैंक में जमा है, जिसे नहीं दिया जा रहा है। प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने अधिकारियों से अतिशीघ्र कार्रवाई करते हुए गबन की हुई राशि वापस दिलाने की मांग की है। वर्तमान पैक्स अध्यक्ष विजय कुमार के अनुसार पूर्व पैक्स अध्यक्ष के कार्यकाल में गबन का मामला हुआ था। ताजपुर थाना अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह के अनुसार गबन के मामले में की गई प्राथमिकी की नए सिरे से जांचोपरांत सभी दोषियों के विरुद्ध अति शीघ्र कार्यवाही किए जाने का आश्वासन देते हुए गरीबों को न्याय मिलने का भरोसा दिलाया है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live