अपराध के खबरें

राजद महिला प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक संपन्न


संवाददाता - तुफैल अहमद (दलसिंहसराय/ समस्तीपुर)


 मिथिला हिन्दी न्यूज़ (दलसिंहसराय/समस्तीपुर) - राष्ट्रीय जनता दल महिला प्रकोष्ठ 134-उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दलसिंहसराय प्रखंड की नवनियुक्त नगर अध्यक्षा मनीषा कुमारी शुक्रवार को प्रखंड में महिला कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की।
सभी कार्यकर्ताओं ने एक सुर में संकल्प लिया कि इस बार तेजस्वी प्रसाद यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाना है।
इस अवसर पर महिला कार्यकर्ताओं तथा नगरवासियो द्वारा नवनियुक्त अध्यक्षा का सम्मान करके हौसला अफजाई की गई।
महिला समीक्षा बैठक मे मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्क्षा पिंकी देवी उपस्थित थीं। 
मौके पर राजद महिला कार्यकर्ताओं में ममता देवी, उर्मिला देवी, पूनम देवी, पार्वती देवी, कंचन देवी, उजाला देवी, कामिनी देवी, मंजू देवी, मो० कवानो, काजल देवी, मुष्मान देवी, अचली देवी सहित सैकड़ों महिला कार्यकर्ता उपस्थित थीं।
वहीं संचालन महिला सेल प्रखंड अध्यक्षा मुशर्रफ़ प्रवीण के द्वारा किया गया।
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live