अपराध के खबरें

किसान बिल को वापस लेने के लिए मॉगो को लेकर विभिन्न किसान संगठनों के द्वारा भारत बंद का पुरजोर समर्थन किया गया

समस्तीपुर/संवाददाता
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी समस्तीपुर के जिला अध्यक्ष अनंत कुशवाहा के नेत्रित्व में भारत सरकार के दोआरा। लाये गये किसान बिल को वापस लेने के लिए मॉगो को लेकर विभिन्न किसान संगठनों के द्वारा भारत बंद का समर्थन किया गया। साथ ही बंद के समर्थन में शहर के विभिन्न मार्गों में प्रति रोध मार्च निकाल कर केन्द्र सरकार विरोधी नारे लगाते हुए। जिला मुख्यालय अॉभर बिरीज समस्तीपुर को 10 बजे सुबह से चक्का जाम किया गया। 02 बजे दिन में सभा के माध्यम से सरकार से मांग की गई कि इस बिल को वापस लिया जाय। क्योंकि बिहार में पूर्व से ही किसान परेशान हैं। मक्का का समर्थन मुल्य 1850 रुपये प्रति क्विंटल है।मगर कोई भी व्यापारी इस समर्थन मूल्य पर किसान से मक्का खरीदने के लिए तैयार नहीं है। इस स्थिति में किसान अपने सामान को अॉने पॉने दामों में बेचने को बिबस हैं। सरकार परि सम्पत्ति को बेचने में लगी हुई हैं। सरकार चंद उद्योग पति के हाथों कि कठपुतली हो गई है। विरोध मार्च में निम्न लोगों ने भाग लिया। राज्य परिषद् सदस्य मोहिउद्दीननगर विधानसभा सह जिला सचिव रालोसपा समस्तीपुर रंजीत कुमार, किसान प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बिहार लालबाबू महतो, नगर अध्यक्ष समस्तीपुर राम कुमार, नगर उपाध्यक्ष समस्तीपुर इन्द्रजीत कुमार, अति पिछरा प्रकोष्ठ समस्तीपुर आदित्य कुमार ठाकुर,युवा प्रखंड अध्यक्ष समस्तीपुर मंजय कुमार, अरूण कुमार सिंह, मनोज कुमार, विपीन कुमार विपीन, कन्दन कुशवाहा, सोनू कुशवाहा इत्यादि लोगों ने भाग लिया।
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live