मोरवा/संवाददाता
प्रखंड के चंदौली निवासी पत्रकार शिशिर कुमार चौधरी पर जानलेवा हमले की घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आपको जानकारी हो कि विगत तीन दिन पूर्व पत्रकार शिशिर कुमार चौधरी पर चंदौली गांव के आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए जानलेवा हमला किया था। घटना के विरोध में पत्रकार द्वारा ताजपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। ताजपुर थाना अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह ने इसे जघन्य मामला बताते हुए अविलंब अपराधियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था। इसके बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आम जनों में काफी आक्रोश व्याप्त होता जा रहा है।