अपराध के खबरें

वीआईपी जिला अध्यक्ष ने किया जनसंपर्क चलाया सदस्यता अभियान,साथ में किया राहत वितरण

मोरवा/ संवाददाता।

 वीआईपी के जिला अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने शुक्रवार को चकपहार पंचायत के राजबाड़ा ब्राह्मण स्थान के प्रांगण में जनसंपर्क अभियान चलाया। इसके साथ ही जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में वीआईपी कार्य कर्त्ताओं की हुई आवश्यक बैठक में आगामी चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को युद्ध स्तर पर अभी से तैयारी शुरू करने का आह्वान किया गया।चलाये गये सदस्यता अभियान में पचास से अधिक लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। इसके बाद जिला अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों के बीच खाद्यान्न के रूप में राहत वितरण किया। इसके बाद पंचायत के रजवाड़ा गांव में कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यकर्ता मिलन समारोह में आदर्श कुमार निषाद को विधानसभा का प्रभारी, ऋषि राज झा को संगठन प्रभारी,दीपक कुमार शर्मा को सोशल मीडिया प्रभारी आईटी सेल, डॉक्टर नेहाल सिंह निर्मल को प्रवक्ता, रवि सिंह ,मोहित झा एवं पी एल यादव को जिला उपाध्यक्ष, मुन्ना यादव, मुकेश चौधरी, रवि कुमार, शिव कुमार, धर्मेंद्र राठौर, दीपक कुमार, ऋषि झा ,आदर्श कुमार पिंटू, संजय कुमार , प्रकाश कुमार, कुंदन झा आदि ने सक्रिय सहयोग किया।
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live