अपराध के खबरें

राजवंशी कल्याण परिषद कटिहार की जन अभियान

कटिहार से जगन्नाथ दास की रिपोर्ट

 प्राणपुर /कटिहार प्राणपुर विधानसभा सं० 66 के पिणढाल पंचायत के दमदमपुरा गाँव में राजवंशी समुदाय का बैनर तले बैठक आहुत किया गया जिसकी अध्यक्षता स्थानीय वार्ड सदस्य मनोज सिंह उर्फ़ जिम्मी,व मंच संचालन ई० अमित सिंह राजवंशी, ने किया इस सभा में प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र के दोनों प्रखंड से आजमनगर एवं प्राणपुर क्षेत्र के गणमान्य लोग अपना उपस्थित हुए जिसमे मुख्य रुप से राजवंशी कल्याण परिषद की ओर से प्राणपुर विधानसभा प्रत्याशी अजय सिंह "बोसन" पिणढाल पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजीव सिंह जी, उप मुखिया प्रतिनिधि विनय सिंह पप्पू जी, उतरी व दक्षिणी लालगंज पंचायत के मुखिया दिलिप सिंह, जी एवं जुलूम सिंह जी, आजमनगर केचाली सिंह जी, रमेश सिंह जी, डा० योगेन्द्र सिंह जी,श्रीपति सिंह जी, गणेश सिंह जी,(ढिमटोला) पंकज सिंह जी, अक्षय सिंह जी, डा० कृष्ण कुमार सिंह जी, संतोष सिंह जी, हरदेव सिंह जी, यमुना सिंह जी, ओर मंच को संबोधित करते हुए अजय सिंह"बोसन"ने कहा की अगर इस बार राजवंशी समाज का बेटा यदि चुनाव जितेगा तो हर हालत में राजवंशी समाज को बंगाल के तरज पर एस सी का आरक्षण दिलवाने के लिए सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ने का काम किया जाएगा।
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live