मिथिला हिन्दी न्यूज :- नवगछिया में प्रेमिका को साथ रहने का दबाव बनाता देख प्रेमी ने उसे रास्ते से हटाने की नीयत से कोसी नदी में फेंक दिया। प्रेमिका को नदी थाने की पुलिस ने मदरौनी गांव के समीप जख्मी हालत में बचा लिया है। घटना रविवार की देर रात की है। घटना की बाबत जख्मी संजू देवी के बयान पर केस दर्ज करने की कवायद की जा रही है।कोसी नदी से डूबने से बचा ली गई संजू देवी ने नवगछिया पुलिस को जानकारी दी है कि वह मधेपुरा के बभनगामा, बिहारीगंज निवासी अरविंद पासवान की दूसरी पत्नी है। रविवार की देर रात उसे अरविंद उसे विशु राउत पुल पर अपने साथी मनीष के साथ लाया था। दोनों ने मिलकर उसे पुल के नीचे नदी में फेंक दिया। पति की मंशा जान लेने की थी। लेकिन नदी थाने की पुलिस ने बचा लिया।पहले से शादीशुदा अरविंद की पत्नी सोनी देवी को इसकी भनक लगी तो घर में रोज विवाद होने लगा। सोनी से अरविंद के छ:ह बच्चे हैं। विवाद बढ़ा तो अरविंद अपने रिश्ते में चचेरे साले मनीष के सहयोग से संजू को विशु राउत पुल पर लाया। वहां दोनों ने मिलकर उसे कोसी नदी में फेंक दिया।संजू ने पुलिस को बताया कि आर्थिक तंगी खत्म करने के लिए अरविंद पासवान झोलाछाप डॉक्टर बन गांव-गांव लोगों का उपचार करता था। उसे यह नहीं मालूम था कि वह पहले से शादीशुदा है। छ:ह बच्चे का बाप भी है। उसने प्यार में धोखा तो दिया ही, वह इतना गिर गया कि उसकी जान तक लेने पर उतारू हो गया। संजू ने बताया कि उसकी जिंदगी अरविंद ने नरक बना दी।