अपराध के खबरें

जीनियस पब्लिक स्कूल के प्रांगण में निजी विद्यालय संघ की बैठक


मोरवा/संवाददाता


प्रखंड के विक्रमपुर गांव स्थित जीनियस पब्लिक स्कूल के प्रांगण सरोज कुमार चौधरी की अध्यक्षता में रविवार को प्राइवेट विद्यालय संघ की बैठक आयोजित की गई। प्राइवेट विद्यालयों के हितों की रक्षा के लिए सर्वसम्मति से संघ के पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। सर्वसम्मति से सुरेश कुमार निषाद संघ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके साथ ही असित कुमार को सचिव एवं अजय कुमार को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। संयोजक एवं मार्गदर्शक मंडल में श्याम कुमार राय को मनोनीत किया गया। जागृति पब्लिक स्कूल में चार अक्टूबर को होने वाली आगामी बैठक में प्रवक्ता एवं अन्य पदाधिकारियों का चयन करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। मौके पर स्वामी विवेकानंद विद्यालय, जागृति पब्लिक स्कूल, शारदा चरण संस्थान धर्मपुर बांदे, जय मां शिक्षण संस्थान बाजीतपुर सहित प्रखंड के तेईस प्राइवेट विद्यालयों के विद्यालय कर्मियों द्वारा लॉकडाउन के दौरान हुई समस्या एवं इसके समाधान के लिए आवश्यक सुझाव एवं प्रस्ताव तथा विचार प्रस्तुत किये गये।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live