अपराध के खबरें

10 अक्टूबर राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?

पंकज झा शास्त्री 



द्वितीय आश्विन कृष्ण पक्ष(अधिक मास),शरद ऋतु, उत्तरे काल:,अशुद्ध:।
अष्टमी तिथि दिन के 12:43 तक इसके उपरांत नवमी तिथि।
सूर्योदय 06:13,सूर्यास्त05:47 बजे। उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों के बोलचाल आज के दिन क्या रहेगा

1मेष:-
मेष राशि के जातकों को वरिष्ठजनों की सलाह कामकाज में लाभदायक रहेगी। व्यवसाय को बेहतर बनाने के लिए लंबी यात्रा का योग भी बनता है। प्रसन्नता से सभी के साथ सहयोगात्मक व्यवहार रखते हुए काम करेंगे। आपके विचारों का लोग सम्मान करेंगे। कमाई के लिहाज से भी दिन अच्छा रहेगा।

2 वृषभ:-
वृष राशि के जातकों की सोच में विस्तार होगा । छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करते हुए अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहकर काम करेंगे। काम के प्रचार-प्रसार पर भी आपका ध्यान केंद्रित रहेगा। लेखन से संबंधित कार्य प्रभावशाली रहेंगे। कमाई के लिहाज से दिन अच्छा है। कमीशन के रूप में धन प्राप्ति की संभावना भी बनती है।

3मिथुन:
मिथुन राशि के जातकों को कामकाज के लिए जनसमर्थन मिलेगा। व्यावसायिक काम में दूसरों के साथ एकमत होने की संभावना बनती है। किसी नए कॉन्ट्रैक्ट या एग्रीमेंट साइन करने के लिए उपयुक्त समय है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन बहुत अच्छा रहने वाला है, समृद्धि बढ़ेगी।

4 कर्क:
कर्क राशि के जातक कार्य क्षमता बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। कार्यक्षेत्र के लिए नई भर्ती भी संभव है। पुराने विवाद आज हल होने की संभावना भी बनती है। आर्थिक दृष्टिकोण से भी समय आपके पक्ष में रहेगा। सेहत का ध्यान रखना जरूरी है। अनचाहे खर्चे सामने आ सकते हैं।

5सिंह:
सिंह राशि के जातकों के नए विचार कार्यक्षेत्र को बेहतर बनाने में सहायक होंगे। अपने काम को हर बार अलग-अलग तरीके से पेश करने की कलात्मक क्षमता सफलता प्राप्ति में सहायक बनेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा दिन है। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा आज आप पर रहने वाली है।

6कन्या:
कन्या राशि के जातक सुख-सुविधाओं के विस्तार के लिए बहुत मन लगाकर काम करेंगे। जमीन-ज्यादाद से जुड़े हुए मामले में भी कुछ तरक्की की संभावना बनती है। सभी काम आसानी से बनते जाएंगे। बेहतरीन दिन है इसका पूरा लाभ उठाएं। भौतिक संसाधनों की खरीद पर धन खर्च का योग भी बनता है।

7तुला:
तुला राशि के जातकों का रवैया सहयोगात्मक रहेगा। ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ संपर्क बनाकर अपने कार्य का प्रचार-प्रसार करेंगे। नए संबंध लाभदायक रहेंगे। भाग्य भी पूरी तरह से आपका सहयोग कर रहा है। मां वैभव लक्ष्मी की विशेष कृपा आज आप पर रहने वाली है।

8वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातकों की सलाह दूसरों के लिए बहुत लाभदायक रहेगी। इससे उनका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार के सदस्यों से सलाह मशवरा करके कार्य करने से सभी कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे। पैसों के मामले में भी लाभदायक दिन है। खर्चे बढ़े हुए रहेंगे।

9धनु:
धनु राशि के जातकों में कामकाज को लेकर उमंग और उत्साह बना रहेगा। आपकी लीडरशिप में सभी काम आसानी से पूरे होंगे। लोगों का विश्वास आप में बढ़ेगा। लेकिन चापलूस लोग आपका फायदा ना उठाएं इस बात का भी आपको ध्यान रखना चाहिए। कमाई के लिहाज से बेहतरीन दिन है। मनचाही वस्तु प्राप्त होने का योग बनता है।

10मकर:
मकर राशि के जातकों में दूसरों की मदद करने की भावना बलवती रहेगी। जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आप आगे आएंगे और इसके बदले में आपको कुछ पाने की चाहत भी नहीं रहेगी। मान-सम्मान दिलाने वाला दिन है।कमाई होगी परंतु खर्चे उससे कहीं अधिक होंगे।

11कुंभ:
कुंभ राशि के जातक आज समूह में काम करना ज्यादा पसंद करेंगे। लंबे समय में फायदा देने वाली योजनाओं पर विचार विमर्श चलेगा। सामाजिक संपर्क बढ़ाने के प्रयास सफल रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत ज्यादा लाभकारी समय है। इसके सही निवेश से भविष्य सुरक्षित करने में कामयाब रहेंगे।

12मीन:
मीन राशि के जातकों के कार्य क्षेत्र में विस्तार होगा। लोगों में एक नई पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में रुतबा व मान-सम्मान दोनों में बढ़ोतरी होगी। सभी को साथ लेकर चलने की सोच रहेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। खर्च भी नियंत्रण में रहेंगे

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live