अपराध के खबरें

11 अक्टूबर राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?

मधुबनी,बिहार।

द्वितीय आश्विन कृष्ण पक्ष(अधिक मास),शरद ऋतु,उत्तरे काल:,अशुद्ध।
नवमी तिथि दिन के 12:28 तक इसके उपरांत दशमी तिथि आरंभ।
सूर्योदय 06:13,सूर्यास्त 05:47 बजे। उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का बोलचाल आज के दिन क्या कहता है।

1.मेष राशि
आज आप परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे। सामाजिक स्तर पर आपका रूतबा बढ़ेगा। प्रेम-संबंधों में आपको सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में मित्र से आर्थिक मदद मिलेगी। विदेश यात्रा का आपको मौका मिल सकता है। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा हो सकती है।

2.वृष राशि
रोमांटिंक फीलिंग्स आएंगी। नए मित्र के साथ कहीं डेट पर जा सकते हैं। प्रपोज करने के लिए आज का दिन सबसे बेहतर है। लाइफपार्टनर से आपको किसी चीज को लेकर खुशखबरी मिल सकती है। घर में उल्लास का माहौल रहेगा।

3.मिथुन राशि
आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ और धन हानि की संभावना बन रही है। क्या न करें- आज मन-मष्तिष्क को अनियंत्रित न होने दें।

4.कर्क राशि
लवर्स के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। गुस्से पर कंट्रोल कर एक दूसरे से शांति से बात करें। बच्चों को लेकर दांपत्ति एक दूसरे से झगड़ सकते हैं।

5.सिंह राशि
दिन रोमांच से लबरेज रहेगा। आज का दिन यादगार बनेगा। सोशळ मीडिया पर ज्यादा समय बिताएंगे। फ्लर्ट करना आज आपके रिश्तों में दूरियां ला सकता है।

6.कन्या राशि
ससुसाल से आज खुशखबरी मिल सकती है। किसी बात को लेकर बहस भी हो सकती है। पार्टनर से आज अपने दिल का बात कह देंगे। शाम रंगीन होगी।

7.तुला राशि
आज लाभ के योग बन रहे हैं। यदि ग्लैमर या मीडिया जगत से जुड़े हैं तो सम्मान मिल सकता है। क्या न करें- आज आप अपने क्रोध और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

8.वृश्चिक राशि
आज आपको अचानक धन लाभ होगा। मन थोड़ा विचलित रह सकता है। क्या न करें- आज स्वास्थ्य का बहुत अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। वाहन चलाने में लापरवाही न बरतें।

9.धनु राशि
रुका हुआ धन मिल सकता है। भाइयों व पार्टनर से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। भाग्य अनुकूल है। समय का लाभ लें। रोजगार में वृद्धि होगी। परिवार में कोई मंगल कार्य हो सकता है। प्रसन्नता रहेगी। अपेक्षित कार्य पूर्ण होंगे।

10.मकर राशि
कार्यस्थल पर सुधार होगा। योजना फलीभूत होगी। रोजगार में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। मतभेद समाप्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। कार्य में प्रगति होगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। अज्ञात भय सताएगा। विरोधी पस्त होंगे। प्रमाद न करें।

11.कुंभ राशि
समय अच्छा है। चिंता की बात नहीं है। बाधाएं के बावजूद काम बनेंगे। किसी से किसी काम का वादा ना करें। अपनी ओर से किसी को सलाह, दवाई ना दें। अरहर की दाल का दान करें। भगवना हनुमान की पूजा करें।

12.मीन राशि
संक्रमण से बचें। पेट, पीठ का ख्याल रखें। भगवान गणेश को अच्छे से धोकर दूर्बा अर्पित करें। लव रिलेशन में मिठास बढ़ेगी। जीवनसाथी मिलने के योग हैं। आज का दिन मैरिड और अनमैरिड दोनों कपल्स के लिए बेहतर है।

उपरोक्त्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए अतः बेहतर परिणाम हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live