अपराध के खबरें

12 अक्टूबर राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?

पंकज झा शास्त्री 


द्वितीय आश्विन,कृष्ण पक्ष (अधिकमास),शरद ऋतु,उत्तरे काल:,अशुद्ध।
दशमी तिथि दिन के 11:34 तक इसके उपरांत एकादशी आरंभ।
सूर्योदय 06:14,सूर्यास्त05:46 बजे। उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार।🌹🌞🌹

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का बोलचाल आज के दिन क्या कहता है।✍️

 1. मेष राशि :-
लम्बे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन होने की संभावना है। महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है। ध्यान रहें ज्यादा घमंड के चलते नुक्सान संभव है।

2. वृषभ राशि :-
कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, लेकिन आपमें से कुछ को नौकरी की तलाश में भटकना पड़ सकता है। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है।

3. मिथुन राशि :-
आज शांति से अपने जीवन के फैसले लें जल्दबाजी से बचें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे हैं। अपनी सोच को बदलें तभी लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी।

4. कर्क राशि :-
समय कम है, काम ज्यादा अत: मन लगा कर अपने कार्य में लग जाएं, सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने आहार पर नियंत्रण रखें अनयथा पेट संबंधित रोग संभव।

5. सिंह राशि :-
अपना समय बर्बाद न करें, दूसरो की सीख आपको नुक्सान दे सकती है। शान्ति से विचार करके ही कोई निर्णय लें। आजीविका के स्त्रोत्र में वृद्दि के आसार के बीच पूराने निवेश से लाभ होगा।

6. कन्या राशि :-
कार्य की अधिकता के कारण जरुरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है, उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी।

7. तुला राशि :-
अपने वाक्य चातुर से कार्य बना लेंगे। व्यापार व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्दि होगी। खेल जगत से जुड़े जातको के लिए श्रेष्ठ समय है। यात्रा से लाभ संभव है। लेकिन, समय पर कार्य करना सीखे ।

8. वृश्चिक राशि :-
वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है अत: अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा बने काम बिगड़ सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें। ध्यान रहे अपनी सोच को बदले न की दूसरों को बदलने की कोशिश करें। इष्ट आराधना सहयाक होगी।

9. धनु राशि :-
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूंजी निवेश से लाभ संभव। राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायी है। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करेंख् अन्यथा नुक्सान हो सकता है। संतान के विवाह की चिंता रहेगी।

10. मकर राशि :-
व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। व्यर्थ चिंता छोड़ दें। खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए अति श्रेष्ट समय है। समय रहते पूजी निवेश कर दें। स्वस्थ रहें, मस्त रहें। लेकिन, ध्यान रहे शत्रु वर्ग सक्रिय रहेगा।

11. कुम्भ राशि :-
जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है, इसका पूरा लाभ लें। आप के व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। पारिजनों से भेंट होगी। अनायास खर्च हो सकता है। समाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।

12. मीन राशि :-
धनकोष में वृद्धि होगी। अपने कॅरियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्म विश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधाए चल रही हैं, आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live