अपराध के खबरें

15 अक्टूबर राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?

पंकज झा शास्त्री 


द्वितीय आश्विन,कृष्ण पक्ष (अधिक मास),शरद ऋतु,उत्तरे काल:,अशुद्ध।

त्रयोदशी प्रातः 06:35 तक इसके उपरांत चतुर्दशी तिथि आरंभ।

(प्रदोष चतुर्दशी व्रत)

सूर्योदय 06:16,सूर्यास्त05:44 बजे। उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार।


पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का बोलचाल आज के दिन क्या कहता है।


1. मेष राशि -

किसी प्रभावकारी व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती हे। समय रहते अपनी गलतियां सुधार लें, इससे कई दिनों से अटके मसले आज सुलझ सकते है।


2. वृषभ राशि -

व्यर्थ सोचना बंद करे,जो होगा अच्छा होगाa। आप के वाक्चातुर्य से कार्य बन जाएंगे। आप के शत्रु नुक्सान पंहुचा सकते हैं, सतर्क रहे। हनुमान जी के सेवा से लाभ होगा।


3. मिथुन राशि -

मौज मस्ती पर धन खर्च होगा। उपहार मिल सकते हैं। लोगों से संपर्क बढ़ेगा। वाहन सुख संभव। लेकिन, पड़ोसियों से आज विवाद हो सकता है। साथ ही स्वास्थ में सुधार के लिए डॉक्टर बदलना पड़ सकता है।


4. कर्क राशि -

रंगमंच से जुड़े जातकों के मान में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति के योग के बीच कार्यस्थल पर खुशनुमा माहौल रहेगा। परंतु समय की अस्थिरता से परेशान रहेंगे। पारिवार में आई समस्या का निदान होगा।


5. सिंह राशि -

आज किसी अनजान पर भरोसा न करें। वहीं आज भी कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे। खान पान पर पर्ण नियंत्रण रखे। अकस्मात आए खर्च से बजट प्रभावित होगा।किसी से अकारण विवाद हो सकता है।


6. कन्या राशि -

व्यापारिक उन्नति के अवसर हैं। कार्यो में आ रही परेशानी से सहज ही निकल जाएंगे। बर्तन व्यापारियों के लिए उपयुक्त समय है। परोपकारी बनें।


7. तुला राशि -

धैर्य रखें जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। कानूनी कार्यों में उलझ सकते हैं। मामूली बात पर विवाद संभव। भाई बहनों के साथ समय व्यतीत होगा।


8. वृश्चिक राशि -

कार्यस्थल पर आ रही समस्या के निदान के लिए कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें,तुरंत लाभ होगा। हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं। पारमार्थिक कार्यो में शामिल होंगे।


9. धनु राशि -

बेहतर उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव लाएं। एक समय पर एक ही काम करें। अधिकारी वर्ग प्रभावित होगा। विद्युत उपकारण खरीद सकते हैं।


10. मकर राशि -

ग्रह अनुकूल हे। आज के दिन आप के कार्यो में गति आएगी। मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें।


11. कुम्भ राशि -

स्वास्थ पर धन खर्च होगा। पारिवारिक आयोजन से दूरिया मिट सकती हे। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।


12. मीन राशि -

आज कुछ कानूनी अड़चनें आ सकती हैं। किसी बात से बेचैन रहेंगे। तेल व्यापारी आज ज्यादा मुनाफा कमा सकेंगे। विदेश जाने के योग के बीच नया व्यपार शुरू हो पाएगा।


उपरोक्त्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live