अपराध के खबरें

18 अक्टूबर राशिफल : नवरात्रि में क्या कहते हैं मेष से मीन तक के सितारे, जानें अपना आज का राशिफल

आश्विन शुक्ल पक्ष (शुद्ध)
शक संवत 1942,विक्रम संवत 2077,दक्षिणायन,दक्षिण गोल:,द्वितीय तिथि रात्रि 09:15 तक,उपरांत तृतीया,नक्षत्र स्वाती दिन के 12:52तक उपरांत विशाखा,चंद्रमा तुला राशि में रा 05:29तक,उपरांत वृश्चिक राशि,सूर्योदय06:19,सूर्यास्त05:41 बजे,दिन का राहुकाल 10:37 से 01:26 तक।
उपरोक्त्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का बोलचाल आज के दिन क्या कहता है।

1. मेष राशि -
अपने हिसाब से जिन्दगी जीना पसंद करेंगे। लेकिन, जो लोग आप के कार्यो की सराहना करते थे, वे ही अब आप का विरोध करेंगे। भवन भूमि के विवादों का अंत होगा। पिता के व्यवसाय में रूचि कम रहेगी।

2. वृषभ राशि -
समय रहते अपने कार्य पूरा कर लें। पारिजनों का सहयोग न मिलने से कार्य प्रभावित होंगे। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन कर पारिवारिक तनाव ख़त्म कर सकते हैं। फेक्ट्री में प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर चमत्कारिक लाभ देगी।

3. मिथुन राशि -
व्ययस्ता के कारण सेहत को न भूलें। अपने जीवन साथी से नम्रता से बात करें और आप दोनों की वार्तालाप में स्नेह झलके न की बनावटी बातें। वाणी में मधुरता रखें। यात्रा के योग हैं।

4. कर्क राशि -
आपके संपर्को से रुके कार्य पूरे होंगे। लेकिन, बहनों के विवाह की चिंता रहेगी। सेहत को नजरअंदाज न करें। अनावाश्यक किसी को परेशान न करें, मेहमानों की खातिरदारी करना पड़ेगी।

5. सिंह राशि -
जल्दबाजी में लिए फ़ैसलों से भारी नुकसान हो सकता है। जीवन साथी के स्वास्थ में सुधार होगा। परीक्षा परिणाम अनुकूल होगा। परिवार में आप की बातो को सुना जायगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी।

6. कन्या राशि -
समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता, अत: अपने बारी का इंजतार कंरे। संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। नए लोगों से संपर्क बनेगा जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। वाहन सुख संभव है।

7. तुला राशि -
माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। किसी के बहकावे में आकर अपने सम्बन्ध तोड़ने से बचें। पैर में चोट लग सकती है। समाज में नाम होगा। ध्यान रहे जो लोग दूसरे के लिए मांगते हैं, उन्हें कभी अपने लिए नहीं मांगना पड़ता।

8. वृश्चिक राशि -
जिन लोगों का सहयोग आप ने किया था, आज वे ही आप से मुंह फेर लेंगे। बीमारी में दवाई असर नहीं करेगी करे तो बेहतर होगा अपना डॉक्टर बदलें, या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें। नए भवन में जाने के योग है।

9. धनु राशि -
अपने स्वभाव में परिवर्तन लाने से कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। पड़ोसियों की मदद करनी पड़ सकती है। क्रोध की अधिकता से परिजन नाराज रहेंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा।

10. मकर राशि -
समय रहते जरूरी कार्य पूरे कर लें। किसी के बहकावे में न आएं। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। पिता के व्यवहार से मन मुटाव होगा। जीवन शैली में परिवर्तन के योग के बीच पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद संभव।

11. कुम्भ राशि -
सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक्चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। प्रेम प्रसंग के चलते मन उदास रहेगा।

12. मीन राशि -
आप की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जीवन शैली में आय परिवर्तन से खुश होंगे। आजीविका के नए स्त्रोत्र स्थापित होगे। पारिवारिक सोहार्द बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी।

उपरोक्त्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है।
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live