अपराध के खबरें

20 अक्टूबर राशिफल : नवरात्रि में क्या कहते हैं मेष से मीन तक के सितारे, जानें अपना आज का राशिफल

पंकज झा शास्त्री 


शक संवत् 1942,विक्रम संवत् 2077,द्वितीय आश्विन शुक्ल पक्ष (शुद्ध),दक्षिणायन,दक्षिण गोल:,उत्तरे काल:,शरद ऋतु, चौठ तिथि संध्या 04:50तक,उपरांत पंचमी,अनुराधा नक्षत्र दिन के 09:47 तक,उपरांत ज्येष्ठा,चंद्रमा वृश्चिक राशि में अहोरात्र,सूर्योदय06:20,सूर्यास्त05:40,दिन का राहु काल दि 07:48से09:12 तक इसके बाद दि 01:24 से02:48 तक।
उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का बोलचाल आज के दिन क्या कहता है।

1. मेष राशि -
आज अपनी जिम्मेदारी को समझें और समझदारी से कार्य करे। अपने व्यवहार में अत्यधिक परिवर्तन लाते हुए समय रहते संभल जाएं, अन्यथ बड़ी विपदा आ सकती है।

2. वृषभ राशि -
मन प्रसन्न रहेगा, योग्यता के अनुसार बेहतर प्रस्ताव भी प्राप्त होंगे। लेकिन, शारीरिक पीड़ा के चलते परेशान रहेंगे। किसी भी नए कार्य को करने के पहले उसकी योजना बनाएं।

3. मिथुन राशि -
अनाज व्यापारियों के लिए समय श्रेष्ठ है। सामाजिक पुछ परख बढेगी। लेकिन, विवाह की चिंता के चलते पारिवारिक वातावरण प्रभावित होगा। न्यायालयीन कार्यो में व्यस्त रहेंगे।

4. कर्क राशि -
आज का दिन नए अवसरों को जन्म दे रहा है, इनका भरपूर लाभ उठाएं। भावनात्मक सम्बन्धो में अनुकूलता रहेगी। अभी आप के सामने मार्ग बहुत हैं, तो अपने विवेक से तय कि आप को क्या करना है। धार्मिक स्थलों का भ्रमण हो सकेगा।

5. सिंह राशि -
समय रहते जरूरी कार्य कर लें, लाभ होगा। लेकिन, अपने इसके साथ ही आज अधिकारियों से विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है, उचित रहेगा अपने क्रोध को शांत रखें। खर्च की अधिकता रहेगी। सन्तान के भविष्य की चिंता रहेगी। संत दर्शन की सम्भावना।

6. कन्या राशि -
आध्यत्मिक दृष्टी से समय उपयुक्त है। मित्रो के साथ आनंद दायक समय व्यतीत होगा। ध्यान रहे आपकी भावनाओं का लोग मजाक बनाते हैं। लेकिन, आप जैसे हैं वैसे ही रहें, लोगो की परवाह न करें।

7. तुला राशि -
यदि किसी से कोई वादा किया है, तो आज उसे पूरा करने का दिन है। व्यापार विस्तार की योजना आज सफल हो सकती है। लेकिन, बिना सोचे समझे कुछ न बोलें, अन्यथा विवाद हो सकते हैं। वाहन का प्रयोग सावधनी से करें।

8.वृश्चिक राशि -
यात्रा के योग के बीच कार्यस्थल पर मन मुटाव की स्थिति निर्मित होगी। जरूरी कार्य आज भी अधूरे रहेंगे। पैसो का हिसाब किताब में खास सावधानी रखें, लापरवाही नुकसान का कारण बन सकती है। जीवन साथी के स्वास्थ की चिंता रहेगी।

9. धनु राशि -
लोह व्यपार से जुड़े जातक आज अच्छा लाभ कमा सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। मनोरंजन के साधनों को क्रय करेंगे। ध्यान रहे परिवार को आप की जरूरत है, अत: कोई भी फैसला एक तरफा न लें।

10. मकर राशि -
समय अनुकूल है। कई दिनों से रुकी मुलाकात आज संभव हे। माता पिता के साथ समय व्यतीत होगा। जीवन में कुछ उदेश्य बनाएं। अपने अधिकारों का गलत उपयोग न करें।

11. कुम्भ राशि -
कार्यशैली को सुधारना होगा, अन्यथा सुचारू रूप से चल रहे कार्यो में अवरोध आ सकते हैं। कई दिनों से जिस व्यक्ति की तलाश थी, वो आज मिल सकता हे। दिन मिश्रित फलदायी रहेगा।

12. मीन राशि -
व्यवसायिक उन्नति के योग बन रहे हैं। नई तकनीक के उपयोग से व्यपार और उन्नत हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से लम्बित कार्य पूर्ण होंगे। यदि मकान खरदीने का मन बना चुके हैं तो वह जल्द ही पूरा होगा।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है।


Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live