अपराध के खबरें

21 अक्टूबर राशिफल : नवरात्रि में क्या कहते हैं मेष से मीन तक के सितारे, जानें अपना आज का राशिफल



तिथि - पंचमी
(द्वितीय आश्विन,शुक्ल पक्ष,शुद्ध)
शक संवत 1942,विक्रम संवत् 2077,दक्षिणायन,दक्षिण गोल:,शरद ऋतु,उत्तरे काल:

पंचमी तिथि दि 2:59तक,
उपरांत षष्ठी
जेष्ठा नक्षत्र दि 08:33तक,
उपरांत मूल
चंद्रमा वृश्चिक राशि में दि 08:33तक,
उपरांत धनु राशि
सूर्योदय06:21,सूर्यास्त05:39,

दिन का राहु काल दि 09:12 से10:36 तक,इसके बाद दि 12:00 से01:24 तक।
उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का बोलचाल आज के दिन क्या कहता है।

1. मेष राशि -
संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं जो लाभ देंगे। कार्यस्थल में उन्नति होगी। निवेश आदि लाभदायक रहेंगे। लेकिन, अपने कॅरियर को गंभरीता से लेते हुए, सम्भल जाएं, अन्यथा परेशानी में आ सकते हैं। थकान होगी।

2. वृषभ राशि -
समय के परिवर्तन से राहत महसूस करेंगे। अनाज में निवेश शुभ रहेगा। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। सोच विचार कर व्यापार करें अन्यथा अचानक हानि संभावित है।

3. मिथुन राशि -
अपने हौसले से ही आप उन्नति करेंगे। शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में प्रयास ‍अधिक करना पड़ेंगे। नए वस्त्र की प्राप्ति सम्भव है। लेकिन,माता पिता को अस्वस्थता की संभावना के बीच किसी से विवाद न करें।

4. कर्क राशि -
कार्यसिद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धनलाभ होगा। लेकिन, कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद की संभावना के बीच आप की गलती के कारण बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं।

5. सिंह राशि -
पुराने मित्र-संबंधी से मुलाकात आज सम्भव हे। मित्रों से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। किसी बड़े बुजूर्ग की सलाह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी।

6. कन्या राशि -
आज किसी से भी विवाद न करें और न ही अपने अधिकारो का गलत प्रयोग करें। यात्रा लाभकारी रहेगी। आप की मेहनत से उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेशादि सफल रहेगा। कुबुद्धि से हानि संभव है।

7. तुला राशि -
प्रोफेशन में परिवर्तन की चाहत के बीच पढ़ाई में रूचि की कमी रहेगी। पैरो में दर्द की वजह से परेशान रहेंगे। उत्तेजना से कार्य बिगड़ेंगे। व्यय वृद्धि होगी। तनाव और चिंता हावी रहेंगे। जोखिम न उठाएं।

8. वृश्चिक राशि -
अपने व्यवसाय को ले कर यात्रा के दौरान प्रोजेक्ट के लिए नए साझेदार मिलेंगे। घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। अस्वस्थता रहेगी। बकाया वसूली होगी। यात्रा लाभकारी रहेगी।

9. धनु राशि -
पिता की सलाह के चलते कार्यप्रणाली में सुधार होगा। भय, चिंता तथा तनाव का माहौल ख़त्म होगा। मेहनत अधिक होगी। लेकिन, परिवार में पूछ परख कम होगी।

10. मकर राशि -
आज का दिन महत्वपूर्ण है। निवेश शुभ रहेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। लेकिन नए लोगों से जरा सम्भल कर मित्रता करते हुए विवाद से बचें। किसी देव स्थान का भ्रमण की संभावना के बीच धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। दुर्घटनादि से बचें।

11. कुम्भ राशि -
दिन की शुरुआत में आलस हावी रहेगा। संतो का सानिध्य मिलेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें। अतिविश्वास हानिकर सिद्ध होगा।

12. मीन राशि -
आपको किसी भी कीमत पर झुकना पसंद नहीं है। वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्य में बाधा संभव है। मकान बदलने से लाभ होगा।

उपरोक्त्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है।
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live