अपराध के खबरें

24 अक्टूबर राशिफल : नवरात्रि में क्या कहते हैं मेष से मीन तक के सितारे, जानें अपना आज का राशिफल

पंकज झा शास्त्री 

(द्वितीय आश्विन,शुक्ल पक्ष,शुद्ध)
शक संवत् 1942,
विक्रम संवत् 2077,
दक्षिणायन,दक्षिण गोल:,शरद ऋतु,उत्तरे काल:,

(अष्टमी तिथि)- अष्टमी दि 11:38 तक,
उपरांत नवमी,
उत्तराषाढा नक्षत्र प्रा 06:57तक,
उपरांत श्रवण नक्षत्र,
चंद्रमा मकर राशि में अहोरात्र,
सूर्योदय06:24,सूर्यास्त05:36,

दिन का राहुकाल - दि 06:26से दि 07:50 तक,इसके बाद दि01:25 से02:48, इसके बाद दि 04:11से05:34,
उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का बोलचाल आज के दिन क्या कहता है

1. मेष राशि -
मकान बदलने से लाभ होगा। किसी भी कीमत पर झुकना आप को पसंद नहीं है। लेकिन, वाणी पर नियंत्रण रखें,अन्यथा कार्य में बाधा संभव है। वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी। गृहस्थ सुख मिलेगा।

2. वृषभ राशि -
आप संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं, जो लाभ देंगे। कार्यस्थल में उन्नति होगी। निवेश आदि लाभदायक रहेंगे। थकान होगी।

3. मिथुन राशि -
समय के परिवर्तन से राहत महसूस करेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। अनाज में निवेश शुभ रहेगा। सोच विचार कर व्यापार करें अन्यथा अचानक हानि संभावित है।

4. कर्क राशि -
आपके हौसले से ही आप उन्नति करेंगे। नए वस्त्र की प्राप्ति सम्भव है। माता पिता को अस्वस्थता रहेगी। आपसी विवाद न करें। नौकरी में प्रयास ‍अधिक करना पड़ेंगे।

5. सिंह राशि -
कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद होंगे। आप की गलती के कारण बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। बातचीत से काम बन जाएंगे। कार्यसिद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धनलाभ होगा।

6. कन्या राशि -
मनमानी न करें, अपने से बड़ों की बात मानना फायदेमंद हो सकता है। पुराने मित्र-संबंधी से मुलाकात आज सम्भव है। मित्रों से शुभ समाचार मिलेंगें। आत्मसम्मान बढ़ेगा।

7. तुला राशि 

आज न किसी से विवाद न करें, और न ही अपने अधिकारों का गलत प्रयोग करें।यात्रा लाभकारी रहेगी। आप की मेहनत से उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेशादि सफल रहेगा।

8. वृश्चिक राशि -
प्रोफेशन में परिवर्तन की चाहत के बीच उत्तेजना से कार्य बिगड़ेंगे। व्यय वृद्धि होगी। तनाव और चिंता हावी होंगे। जोखिम न उठाएं।

9. धनु राशि -
बकाया वसूली के बीच यात्रा लाभकारी रहेगी। अपने व्यवसाय को ले कर यात्रा होगी। प्रोजेक्ट के लिए नए साझेदार मिलेंगे। घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। अस्वस्थता रहेगी।

10. मकर राशि -
परिवार में पूछ परख कम होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। भय, चिंता तथा तनाव का माहौल ख़त्म होगा। मेहनत अधिक होगी।

11. कुम्भ राशि -
आज का दिन महत्वपूर्ण है। निवेश शुभ रहेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। दुर्घटनादि से बचें। विवाद न करें।

12. मीन राशि - 
दिन की शुरुवात में आलस हावी रहेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें। अतिविश्वास हानिकर सिद्ध होगा।

उपरोक्त्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live