अपराध के खबरें

25 अक्टूबर राशिफल : नवरात्रि में क्या कहते हैं मेष से मीन तक के सितारे, जानें अपना आज का राशिफल

पंकज झा शास्त्री 


शक संवत् 1942,
विक्रम संवत 2077,
द्वितीय आश्विन शुक्ल पक्ष,शुद्ध:
दक्षिणायन,दक्षिण गोल:,शरद ऋतु,उत्तरे काल:,

महानवमी व्रत,दूर्गा हवन) नवमी 
दि 11:25तक,
उपरांत दशमी
उदित मान्य अनुसार दिन रात नवमी

श्रवण नक्षत्र दि 07: 18तक,
उपरांत धनिष्ठा,
चंद्रमा मकर राशि में रा 08:42 तक,उपरांत कुंभ,
सूर्योदय06:25,सूर्यास्त 05:35,

दिन का राहु काल दि 10:38 से01:35 तक
उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार। 

1. मेष राशि -
क्रोध की अधिकता रहेगी। समय पर सम्भल जाएं। निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी। अपनों पर व्यर्थ में शंका न करें।

2. वृषभ राशि -
अपने कॅरियर को ले कर चिंतित रहेंगे। नए काम में शीघ्रता नहीं करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह बखूबी कर पाएंगे।

3. मिथुन राशि -
आज खर्च अनावश्यक रूप से बढ़ेंगे। अपने दुःख को छुपा रहे हैं, तो आज खुश खबरी मिलने का दिन है।

4. कर्क राशि -
आज आर्थिक योग प्रबल है। सामाजिक कार्यों से सुयश और प्रभाव में वृद्धि हो सकेगी। कार्यस्थल पर किसी नई योजना के बारें में चर्चा होगी ।

5. सिंह राशि -
अपनी बातों से लोगों को आकर्षित करेंगे। प्रियजन के साथ समय का सदुपयोग होगा। वाद-विवाद और झगड़े से मानसिक कष्ट बढ़ेगा।

6. कन्या राशि -
पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। वाणी संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।

7. तुला राशि -
नौकरी में पदोन्नति के योग के बीच निजी जीवन में कठोर निर्णय लेने होंगे। आपकी वाणी पर संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे।

8. वृश्चिक राशि -
घर गृहस्थी की भाग दौड़ में व्यस्त रहेंगे। आप अपना संपर्क बढ़ाने के प्रयास करेंगे। आज का आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा।

9. धनु राशि -
व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। व्यवसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी। परोपकार करके मानसिक सुख अर्जित करेंगे।

10. मकर राशि -
अपने काम करने के तरीकों को बदलें। घर की साज सज्जा पर भारी खर्च होने की संभावना के चलते आज कर्ज लेने से बचना चाहिए। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा।

11. कुम्भ राशि -
दिन अच्छा हैं। व्यापार में लाभ होगा। यश, मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। आजीविका में वृद्धि होगी।

12. मीन राशि -
आप की सूझबूझ और दूरदर्शिता से व्यापार में लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। राजनीति में नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे।

उपरोक्त्त कोइ जरुरी कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live