अपराध के खबरें

3 अक्टूबर राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?

पंकज झा शास्त्री 

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का बोलचाल आज के दिन।


1. मेष राशि :-
दिन ठीक नहीं है, कार्यस्थल पर कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। जीवन साथी से अनादर प्राप्त होने की संभावना के बीच पेट संबंधित विकार उभर सकते हैं। वाहन सुख संभव है, लेकिन अध्यन में अवरोध आ सकते हैं।

2. वृषभ राशि :-
कार्य पद्दति बदलने से लाभ होगा। पराक्रम में वृद्दि के चलते विरोधी परास्त होंगे। रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। परिवार में किसी वृद्ध जन का स्वास्थ बिगड़ सकता है। प्रेम प्रगट करने का आज उचित समय है।

3. मिथुन राशि :-
भवन परिवर्तन के योग के साथ ही आज व्यापार विस्तार का योग भी है। आप के सीधेपन का फायदा उठाने का लोग प्रयास करेंगें, अत: सतर्क रहे। इसके साथ ही आप जिससे मन की बात कहना चाह रहे हैं आज समय रहते कह दें, यदि आप सच्चे हैं तो सफलता मिलेगी।

4. कर्क राशि :-
कारोबार में तुरंत निर्णय लेने होंगे। बीती बातों को ले कर अपना समय बर्बाद न करें। अपनों का साथ मन को शांति देगा, लेकिन प्रेम प्रसंगों के चलते विवाद संभव है। जीवन साथी का सहयोग के चलते धनलाभ संभव है।

5. सिंह राशि :-
मनचाही नौकरी मिलने के आसार हैं। लोग से प्रशंसा सुनने को मिलेगी। भावनात्मक संबंधों में नजदीकिया आएंगी, वहीं विवाह प्रस्ताव संबंधों में बदल सकते हैं।

6. कन्या राशि :-
विदेश जाने के योग के बीच आप की उन्नति में आ रही बाधा बरकरार रहेगी। समय रहते उचित विद्वानों का मार्गदर्शन लें। ध्यान रहे समय अभी अनुकूल नहीं है। वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है।

7. तुला राशि :-
कार्य स्थल पर विवाद की स्थिति निर्मित होने की संभावना के बीच आर्थिक मामले सुलझेंगे। ध्यान रहे आपके निकटतम लोग ही नहीं चाहेंगे कि आप आगे बढ़ें, अत: सतर्क रहते हुए अपना काम पूरी ईमानदारी से करें। भितरघात वालों से सावधान रहें।

8. वृश्चिक राशि :-
विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय है, स्वयं को गम्भीर रखें। आप का व्यवहार ही लोगों को आकर्षित करता है। जीवन साथी के प्रति अपनी जिमेदारी समझें। व्यापार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

9. धनु राशि :-
समय अनुकूल है। रुके कार्यो में गति आने की संभावना के बीच न्यायालयीन फैसला आप के पक्ष में हो सकता हे। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। लेकिन, स्वयं को अकेला महसूस करेंगे।

10. मकर राशि :-
नौकरी में बदलाव के योग के बीच किसी के जवाब का बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं। लेकिन, मेहनत के अनुकूल फल प्राप्त नहीं होगा।तकनीक के प्रयोग से विद्यार्थी सफल होंगे। दांतों में विकार की सम्भावना है।

11. कुंभ राशि :-
राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय सफलता वाला रहेगा। आप के कार्य की प्रशंसा होगी। अध्यन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुत है। कारोबारी यात्रा लाभप्रद होगी।

12. मीन राशि :-
आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। भाग्य का साथ और इष्ट आशीर्वाद से नई सफलता को प्राप्त करेंगे। नए शत्रु उभर सकते हैं। पारिवारिक खर्च बढ़ेगा। लेकिन कार्य स्थल पर कुछ कर्मचारी आप का विरोध कर सकते है।

उपरोक्त्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live