अपराध के खबरें

7 अक्टूबर राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?

 पंकज झा शास्त्री 



पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का बोलचाल आज के दिन।

1.मेष राशि :-
संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी न करें, गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। जोखिम भरे, कार्य टालें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी कार्यक्रम की रुपरेखा बनेगी।

2. वृषभ राशि :-
जीवन साथी के साथ विवाद की संभावना के बीच गृहस्थि के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनैतिक मामलों में आप का विरोध होगा, उचित होगा कि विवाद न करें।

3. मिथुन राशि :-
अपनी निर्णय शक्ति को मजबूत करें, नहीं तो आप पिछड़ जाएंगे। अस्वस्थता रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। साथ ही ध्यान रखें कि संतान की जरूरत पूरी करना अच्छी बात है पर यदि उनकी जिद जायज हो तभी...

4. कर्क राशि :-
दूसरों की मजबूरी को समझते हुए सहयोग करें। क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी लेकर ही निवेश करें। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।

5. सिंह राशि :-
कोई चौकाने वाला समाचार मिल सकता है। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग ज्यादा करें, काम बनेगे।

6. कन्या राशि :-
व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे जो आप के बने बनाए कार्य बिगाड़ सकते हैं। सूझ बुझ से धनलाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश व नौकरी लाभदायक रहेंगे। प्रेम प्रसंग सफल होंगे।

7. तुला राशि :-
परिवारिक कार्यों में भागदौड़ रहेगी। सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा। तेल तिलहन में निवेश से लाभ होगा। संतान के कारण चिंता व तनाव रहेंगे। कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी। किसी से भी कटु वचन न बोलें।

8. वृश्चिक राशि :-
आप जो सोचते हैं वह करते नहीं है, अत: पहले अपने आप को व्यवस्थित करें। छोटी मानसिकता को त्याग कर ही आगे बढ़ पाएंगे।रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पुराने आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं।

9. धनु राशि :-
अपनी चिंता के कारण आप दूसरो पर अपना क्रोध निकालने से बचें और जहां तक हो सके शांत रहे। व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। अकारण झंझटों से दूर रहें। चोट व दुर्घटनादि से हानि संभव है। अध्यन में अवरोध आ सकता है।

10. मक़र राशि :-
दिन अनुभव पूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है। बकाया वसूली होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। फालतू खर्च होगा, विवाद न करें।नए मित्र बनेंगे। ध्यान रखें पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते हैं।

11. कुम्भ राशि :-
अपने आप को सही साबित करने में काफी मेहनत करनी होगी। थकान व अस्वस्थता रहेगी। व्यवसायिक नई योजना लागू होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। लाभ होगा।

12. मीन राशि :-
दिन की शुरुवात में रुक रुक कर कार्य होंगे। माता पिता के स्वास्थ का ध्यान रखें। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। नेत्र पीड़ा संभव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।

नोट - उपरोक्त्त कोइ जरुरी नहीं कि सभी शब्द कीसी व्यक्ती विषेश पर मिल ही जाए अतः बेहतर परणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है।
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live