अपराध के खबरें

राष्ट्र की धरोहर थे राम मनोहर लोहिया और रामविलास पासवान विधायक विद्यासागर सिंह निषाद



मोरवा/संवाददाता। 



राष्ट्र की एकता की पहचान एवं राष्ट्र की अनुपम धरोहर थे महान समाजवादी नेता डॉ राम मनोहर लोहिया और रामविलास पासवान जी। उक्त बातें कहीं जदयू के राष्ट्रीय सचिव एवं विधायक विद्यासागर सिंह निषाद में सारंगपुर पश्चिमी पंचायत में आयोजित डॉ राम मनोहर लोहिया स्मृति दिवस एवं रामविलास पासवान जी के आकस्मिक निधन पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए।वक्ताओं ने डॉ राम मनोहर लोहिया एवं रामविलास पासवान द्वारा किए गए कार्यों एवं सिद्धांतों को जीवन में अपनाने से ही राष्ट्र कल्याण बतलाया। इसके साथ ही भाजपा नेता विनोद सिंह कुशवाहा के आकस्मिक निधन को बिहार की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए दो मिनट का मौन रखकर डॉ राम मनोहर लोहिया रामविलास पासवान ने पं भाजपा नेता विनोद सिंह कुशवाहा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर तीनों नेताओं को याद करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को को एकजुट होने का आह्वान किया गया ताकि बिहार और देश का कल्याण हो सके। राम याद शांडिल्य मनोरंजन मोदीन, सुरेश राय, मनोज मांझी, मुखिया फूलन कुमार सिंह, ज्ञान शंकर शर्मा, डॉ मनोज कुमार ठाकुर, मनोज कुमार सिंह ,अजय कुमार चौधरी, राजकुमार पंडित, शर्वेन्दु कुमार, प्रेम लाल दास, नंदकिशोर झा, राधेश्याम झा, पुतुल देवी, निर्मला देवी, कन्हैया झा , नवीन कुमार चौधरीसहनी, संजय सहनी , डॉ राजेश कुमार आदि ने सभा को संबोधित किया। मौके पर मोरवा विधानसभा क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद थे।
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live