अपराध के खबरें

बिहार को विश्व का रोल मॉडल बनाने के लिए समर्पित हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधायक

मोरवा/संवाददाता

बिहार को संपूर्ण विश्व का महत्वपूर्ण रोल मॉडल बनाने के लिए पूरी तरह समर्पित एवं संकल्पित है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। उक्त बातें कहीं जदयू के राष्ट्रीय सचिव एवं मोरवा विधायक विद्यासागर सिंह निषाद ने शनिवार को प्रखंड के धर्मपुर बांदे एवं शेरदिल पुर सहित विभिन्न पंचायतों में जन समस्याओं से रूबरू होते हुए एवं जनसंपर्क अभियान को संबोधित करते हुए। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के प्रथम सात निश्चय योजना से बिहार के सभी शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में हर आदमी को घर , हर घर में नल का जल , घर घर बिजली सहित आवश्यकता की सारी सुविधाएं प्राप्त होने लगी हैं। तो दूसरे सात निश्चय के द्वारा बिहार पूरी तरह विकसित होकर संपूर्ण विश्व का रोल मॉडल बनकर रहेगा। मौके पर प्रसिद्ध साहित्यकार द्वारका राय सुबोध, उप प्रमुख रेखा देवी, डाक्टर मनोहर प्रसाद सिंह, चौधरी सहनी, संजय साहनी, पूर्व जिला पार्षद अशोक कुमार दास, डॉ सुरेश दास, मुखिया विभा देवी, फूलन कुमार सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live