अपराध के खबरें

विकास के पथ पर मोरवा विधानसभा पुस्तक का लोकार्पण किया,विधायक

दीपक कुमार शर्मा 

सामस्तीपुर/मोरवा:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को राष्ट्रीय पहचान दिया है। ये बातें कहीं मोरवा विधायक विद्यासागर सिंह निषाद ने गुरुवार को भूतनाथ विद्यालय में आयोजित राजग के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार से पूर्व बिहार को घोटालों का राज्य और जंगलराज के नाम से जाना जाता था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सहयोग से बिहार के गरीबों को घर दिया, शौचालय दिया, हर घरों में नल का जल देकर प्यास बुझाने का काम किया। घर -घर में बिजली देकर सारे बिहार को प्रकाश से जगमगा दिया। अब किसानों के खेतों में बिजली देने की पूरी तैयारी कर ली गई है।कारण कार्यकर्ताओं ने मोरवा विधानसभा के प्रत्याशी को चुनाव में भारी बहुमत से जिताने का संकल्प लिया।इस अवसर पर विधायक विद्यासागर सिंह निषाद ने, विकास के पथ पर मोरवा, पुस्तक का लोकार्पण किया।प्रखंड चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ मनोहर प्रसाद सिंह सहित कार्यकर्ताओं के द्वारा विधायक को चादर माला पाग से सम्मानित किया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन में चुनाव अभियान समिति का गठन किया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता पंकज कुमार सिंह ने की।सम्मेलन का संचालन जदयू प्रखंड अध्यक्ष शर्वेन्दु कुमार शरण ने की। डॉ मनोज कुमार सिंह, गिलमान अहमद, विरिया देवी, नरेंद्र कुमार चौधरी, अंजनी कुमार सिंह कुशवाहा,रामयाद शांडिल्य, कैप्टन कमलेश सहनी, मनोज माझी, मोहम्मद कलीम उद्दीन ,डॉक्टर मनोहर प्रसाद सिंह, डॉक्टर सतीश कुमार सिंह, डॉ राजेश कुमार सिंह, चौधरी सहनी, संजय सहनी, संतोष कुमार चौधरी, मनोहर साह, कन्हैया झा आदि ने सम्मेलन को संबोधित किया। मौके पर संपूर्ण मोरवा विधानसभा क्षेत्र के राजग कार्यकर्ता मौजूद थे।
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live