अपराध के खबरें

मोरवा में मक्का और तोड़ी के बीज का निशुल्क वितरण शुरू

मोरवा/संवाददाता। 

प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में शनिवार से मक्का एवं तोड़ी के बीजों का निःशुल्क वितरण शुरू कर दिया गया है। बी ए ओ जगदीश प्रसाद सिन्हा के अनुसार स्टॉक रहने तक किसानों को निशुल्क बीज उपलब्ध कराया जाएगा। भाकपा माले नेता अजय कुमार राय के अनुसार निशुल्क बीज वितरण किए जाने एवं किसानों का ओटीपी मोबाइल पर भेजे जाने के कारण सैकड़ों किसान आज प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। निबंधन पत्र की छाया प्रति नहीं रहने से सैकड़ों किसानों को वापस लौटा दिया गया। भाकपा माले नेता के अनुसार इस तरह किसानों को परेशान किए जाने से जहां किसानों में हताशा परेसान है वहीं कृषि विभाग द्वारा किसानो की हक मारी भी की जा सकती है।माले नेता ने किसानों को परेशान किए जाने पर भारी आक्रोश प्रकट करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। जबकि डी ए ओ जगदीश प्रसाद सिन्हा के अनुसार निबंधन पत्र की छाया प्रति पारदर्शिता के कारण किसानों से ली जा रही है।जिनके पास इसकी छाया प्रति है, उन किसानों को आवश्यकतानुसार मकई एवं तोड़ी के बीज निशुल्क दिए जाएंगे। मौके पर कृषि समन्वयक प्रभात कुमार , मिथिलेश कुमार, रणधीर कुमार झा ,रविन्द्र कुमार सहित सभी कृषि विभागीय कर्मी मौजूद थे।
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live