अपराध के खबरें

मोरवा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में रालोसपा ने चलाया जनसंपर्क अभियान

ताजपुर /समस्तीपुर (अब्दुल कादिर) 25 अक्टूबर । 


राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के 135-मोरवा विधानसभा के प्रत्याशी कुमार अनंत उर्फ अनंत कुशवाहा ने ताजपुर प्रखंड के फतेहपुर वाला, रामपुर महेश पुर दिधरूआ, मानपुरा, कस्वेआहर, रहीमाबाद, रजवा, मुरादपुर बंगरा पंचायतों व विभिन्न गावों में लोगों से जन सम्पर्क कर अपील की अपना एक एक मत छत का पंखा छाप क्रम संख्या - 02 पर वोट दे कर भारी मतो से विजयी बनाए। कुमार अनंत उर्फ अनंत कुशवाहा ने यह भी कहा कि मोरवा विधानसभा का नेता नहीं बेटा बन कर सेवा करूगा। मेरा एक मात्र लक्ष्य है। मोरवा विधानसभा को आदर्श विधानसभा बनाना। इस लिए एक बार अपने बेटा पर विश्वास किजिये। आपके मान सम्मान में कभी कमी नहीं आयेगा। अगर कमी होगा तो फैसला आपके हाथ में है। इस कार्यक्रम में निम्न लोग शामिल हुए। राज्य परिषद् सदस्य मोहिउद्दीननगर विधानसभा सह जिला सचिव रालोसपा समस्तीपुर रंजीत कुमार, विधि प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव बिहार ब्रजकिशोर शर्मा,प्रखंड अध्यक्ष ताजपुर अमरजीत कुमार, पुष्पेन्द्रर कुमार उर्फ पप्पू, राजकिशोर सिंह उर्फ राजू, दिपनारायण सिंह, लाल बाबू सिंह, इन्द्रजीत कुमार, अरूण कुमार राय, पिन्टू कुमार, कृष्णा प्रताप सिंह, पंकज कुमार, रामजतन सिंह, गुरूदेव साह, मो0 एकरामुल हक सुरज राम, शेखर कुमार, राकेश कुमार सिंह, राकेश चौधरी, सुरज राम अनिल कुमार, सुरेन्द्र कुमार सिंह इत्यादि।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live