अपराध के खबरें

सीओ का घेराव:मुआवजे की राशि नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने प्रखंड मुख्यालय का किया घेराव

बाढ़ पीड़ितों ने किया प्रखंड मुख्यालय और सीओ का घेराव
अंचल प्रशासन के विरुद्ध की जमकर नारेबाजी
बाढ़ राहत नहीं दिए जाने पर प्रकट कर रहे थे आक्रोश
सीओ द्वारा आश्वासन दिए जाने पर हटा घेराव


मोरवा-संवाददाता। 

मिथिला हिन्दी न्यूज :-समस्तीपुर जिला अंतर्गत बाढ़ राहत नहीं मिलने के विरुद्ध इंद्र बारा एवं सारंगपुर पश्चिमी पंचायतों के सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों ने शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय एवं सीओ का घेराव किया। आक्रोशित महिलाएं एवं पुरुष बाढ़ पीड़ित नून नदी की बाढ़ के कारण बुरी तरह घिर जाने एवं बहुत नुकसान हो जाने के बावजूद प्रखंड एवं अंचल प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार का राहत नहीं दिए जाने के विरोध में आक्रोश प्रकट करते हुए जमकर नारेबाजी की। विदित हो कि इंद्र बारा पंचायत के वार्ड संख्या पांच, 13, 14 ,15 ,16 एवं सारंगपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड संख्या दो के सैकड़ों बाढ़ पीड़ित महिलाओं एवं पुरुषों ने बाढ़ राहत मिलने का इंतजार करते-करते थक जाने के बाद विवश होकर शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर जुलूस निकालते हुए घेराव शुरू कर दिया। आक्रोशित बाढ़ पीड़ितों के अनुसार विधायक द्वारा प्रखंड एवं अंचल प्रशासन को इंद्र वाडा और सारंगपुर पश्चिमी पंचायतों के बाढ़ पीड़ितों को भी राहत देने के निर्देश के बावजूद प्रखंड एवं अंचल प्रशासन द्वारा अब तक राहत नहीं दिए जाने के विरोध में घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी की गई। सीओ प्रीति लता ने सभी बाढ़ पीड़ितों से फिर से आवेदन लेकर जांचोपरांत अतिशीघ्र बाढ़ राहत देने का आश्वासन दिया। इसके बाद घेराव हटाया गया।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live