अपराध के खबरें

जिले के मोरवा खुदनेश्वर धाम में कोजागरा महोत्सव पर महा अभिषेक


मोरवा/संवाददाता। 


समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड के ऐतिहासिक खुदनेश्वर धाम में शरद पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित कोजागरा महोत्सव पर विश्वशांति के लिए महा अभिषेक अनुष्ठान महायज्ञ का आयोजन किया गया। शरद पूर्णिमा के अवसर पर शरद ऋतु के पूर्ण चंद्र की तरह जीवन में सदा खिलते रहने एवं अपनी रश्मियों से सुशोभित होकर संपूर्ण संसार का कल्याण करने की कामना से नवविवाहित दूल्हे की पूजा के महपर्व कोजागरा के अवसर पर नवविवाहित दूल्हे के रूप में भगवान शिव एवं माता पार्वती का सोलह श्रृंगार किया गया। मुख्य यजमान मनोज कुमार झा एवं सरिता देवी द्वारा सपरिवार बाबा खुदनेश्वर का महा अभिषेक किया गया। इसके बाद कोजागरा महोत्सव मनाते हुए पान मखान एवं मेवा मिष्ठान से बाबा खुद नेश्वर का षोडश विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। आचार्य विश्वंभर झा, पंडित रामविलास मिश्र, अजीत झा, विजय झा, श्याम बाबू मिश्र, गंगा प्रसाद मिश्र, यशोदा नंद मिश्र, एवं सरस्वती रमण झा आदि आचार्यों के द्वारा अनुष्ठान महायज्ञ संपन्न कराया गया।मौके पर मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष इंद्र देव शर्मा , शिवनंदन शर्मा , प्रसन्न कुमार झा, शिवगण अध्यक्ष महेश कुमार झा, उमेश कुमार झा, सुशील कुमार वर्मा, विभूति नाथ झा, सीताराम ठाकुर, राजू ठाकुर , कृष्णदेव राय , दिनेश झा, अवधेश शर्मा, मुन्ना शर्मा, बबलू शर्मा, शशिकांत झा, पुजारी बेचन भारती सहित गणमान्य लोग एवं सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live