अपराध के खबरें

12 नवम्बर राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?



12/11/2020,गुरुवार।
विक्रम संवत् 2077,
शक संवत् 1942,
दक्षिणायण,दक्षिण गोल:,
शरद ऋतु,उत्तरे कालः,

द्वादशी तिथि संध्या 06:43तक,
उपरांत त्रयोदशी तिथि आरंभ,
हस्त नक्षत्र रा 12:29तक उपरांत चित्रा नक्षत्र आरंभ,
चंद्रमा कन्या राशि में अहोरात्र,
सूर्योदय 06:36,सूर्यास्त 05:24तक
दिन का राहु काल दि 02:41से 05:21तक।
मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार आज त्रयोदशी प्रदोष व्रत,धनवंतरी जयंती(धनतेरस)

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का बोलचाल आज के दिन क्या कहता है

1. मेष राशि -
सोच के पूरे कार्य न होने से परेशानी बढ़ सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल का वातावरण पक्ष में होगा। विवादों में मौन ही लाभदायक होगा। अपने से बड़ों का आदर करें।

2. वृषभ राशि -
नौकरी में अशांति का वातावरण बनने के योग हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। फिजूल खर्च बढ़ेगे। धोखा होने की आशंका के बीच पुराने रोग उभरने की संभावना है। सम्भल कर रहें।

3. मिथुन राशि -
दिन चिंताजनक है, मानसिक पीड़ा हावी रहेगी। पर इष्ट बल पर मजबूत रखें। आर्थिक निबेश से लाभ के आसार हैं। सन्तान के स्वास्थ में सुधार होगा।

4. कर्क राशि -
दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात से लाभ के योग हैं,शत्रु परास्त होंगे। यात्रा के योग के बीच श्वास से सम्बंधित रोग से ग्रसित रह सकते हैं।

5. सिंह राशि -
समय के साथ अपने आचार विचार में बदलाव करना पड़ेगा। सुख शांती चाहते हैं, तो स्वयं के व्यवहार को बदलाव लाएं, मुश्किल है परनामुमकिन नही । लाभ के अवसर बढेगे।

6. कन्या राशि -
अपने आप पर विश्वास रखें न की दूसरे के भरोसे रहें। आलस्य को दूर करें। सजग और सतर्क रहें। स्वास्थ्य ठीक होगा। व्यय बढेंगे।

7. तुला राशि -
अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने से यश कीर्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ बढेगा। संतान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। अपने व्यवहार में नम्रता लाना फायदेमंद रहेगा। वाहन सुख मिलेगा।

8. वृश्चिक राशि -
दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। नए कारोबार में लाभ की आशंका कम है। माता पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। कॅरियर में निराश न हों, समय बदलेगा। नए आवास के योग बन रहे हैं।

9. धनु राशि -
आप काम करने के तरीकों में सुधार के साथ बदलाव लाएं। आज धनागमन सहज होगा। लाभ होगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कारोबार में विवाद शांत होंगे। समय बदलेगा। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।

10. मकर राशि -
कार्यस्थल पर स्थिति आप के पक्ष में बनेगी। नौकरी में विवाद शांत होंगे। लाभ के अवसर मिलेगे। परिवार में बुजुर्गो को स्वास्थ्य समस्या बढ़ेगी। घर पर शांति बनाए रखें।

11. कुम्भ राशि -
अपने पराये में फर्क समझे। ‍दिनचर्या नियंत्रित रखें। बोलने से पहले विचार करें। किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। दूसरों के निजी मामलो में बोलना बन्द करें ।

12. मीन राशि -
कम बोलें अच्छा बोलें। आज शत्रु भी आपकी प्रशंसा करेंगे। बाहरी विवादों का असर परिवार पर न होने दें। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। मान-प्रतिष्ठा बढेगी। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live