अपराध के खबरें

15 नवम्बर राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?

15/11/2020,रविवार।
कार्तिक कृष्ण पक्ष,
विक्रम संवत् 2077,
शक संवत् 1942,
दक्षिणायन,दक्षिण गोल:,
शरद ऋतु,उत्तरे काल:,

अमावस्या तिथि दि 11:38तक,
उपरांत प्रतिपदा तिथि आरंभ,
विशाखा नक्षत्र रा 07:24तक,
उपरांत अनुराधा नक्षत्र,
चंद्रमा तुला राशि में दि 01:48 तक,उपरांत वृश्चिक राशि,
सूर्योदय 06:38,सूर्यास्त 05:22 तक।
दिन का राहु काल दि10:48 से01:21 तक।
आज का दिन - मासांत,कार्तिक ३०स्नानादि,आन्नकुट, वली पूजा,गौवर्धन पूजा।

पंकज झा शास्त्री9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का बोलचाल आज के दिन क्या कहता है।✍️
1. मेष राशि -
सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक्चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। प्रेम प्रसंग के चलते मन उदास होगा।

2. वृषभ राशि -
आप की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जीवन शैली में आय परिवर्तन से खुश होंगे। आजीविका के नए स्त्रोत्र स्थापित होने के साथ ही पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी।

3. मिथुन राशि -
अपने हिसाब से जिन्दगी जीना पसंद करेंगे। जो लोग आप के कार्यों की सराहना करते थे, वे आज आप का विरोध करेंगे। भवन भूमि के विवादों का अंत होगा। पिता के व्यवसाय में रुचि कम रहेगी।

4. कर्क राशि -
समय रहते अपने कार्य पूर्ण करें। पारिजनों का सहयोग न मिलने से कार्य प्रभावित होंगे। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करने से पारिवारिक तनाव ख़त्म होगा। फैक्ट्री में प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाने से चमत्कारिक लाभ होगा।

5. सिंह राशि -
व्ययस्ता के कारण सेहत को न भूले। वाणी में मधुर रहे। यात्रा के योग के बीच अपने जीवन साथी से नम्रता से बात करें और आपकी दोनों की वार्तालाब में स्नेह झलके न की बनावटी बातें।

6. कन्या राशि -
आपके व्यवहार से सभी आपसे दूरिया बडा लेंगे। व्यवहार को नम्र करें और अपने क्रोध पर नियंत्रण रखे। पिता के साथ तालमेल न रहने से घर का वातावरण गरमा सकता है। संपत्ति से सम्बंधित जरुरी अनुबंध हो सकते हैं।

7. तुला राशि -
जल्दबाजी में किए फ़ैसलो से भारी नुकसान की संभावना। परिवार में आप की बातों को सुना जाएगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। जीवन साथी के स्वास्थ में सुधार होगा। परीक्षा परिणाम अनुकूल होगा।

8. वृश्चिक राशि -
याद रखें समय से पहले और भाग्य से ज्यदा किसी को नहीं मिलता, अत: अभी अपने बारी का इंजतार करें। संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। नए लोगों से संपर्क भविष्य में लाभदायक रहेगा। वाहन सुख संभव है।

9. धनु राशि -
समाज में नाम होगा। आज माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। किसी के बहकाने से अपनों से सम्बन्धों में विच्छेद न करें। पैर में चोट लग सकती है। आज आप दूसरों के लिए जो कुछ भी मांगेंगे वहीं आपको भी मिलेगा।

10. मकर राशि -
जिन लोगों का सहयोग आपने हमेशा किया था, आज वे ही आप से मुंह फेर लेंगे। बीमारी में दवाई असर नहीं करेगी। बेहतर होगा अपना डॉक्टर बदलें या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें। नए भवन में जाने के योग है।

11. कुम्भ राशि -
अपने स्वभाव में परिवर्तन लाने के साथ ही कार्यस्थल पर नई योजना लाभप्रद रहेगी। पड़ोसियों की मदद करनी पड़ सकती है। क्रोध की अधिकता से परिजन नाराज रहेंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा।

12. मीन राशि -
किसी के बहकावे में न आते हुए आज समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न करने दें। पिता के व्यवहार से मन मुटाव होगा। जीवन शौली में परिवर्तन के योग के बीच पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद संभव है।

उपरोक्त्त कोइ जरुरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live