अपराध के खबरें

17 नवम्बर राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?

17/11/2020,मंगलवार।
कार्तिक शुक्ल पक्ष,शक संवत् 1942,विक्रम संवत् 2077,
दक्षिणायन,दक्षिण गोल:,
शरद/हेमंत ऋतु,
उत्तरे/पूर्वे काल:,

द्वितीय तिथि दि 07:19 तक उपरांत तृतीया तिथि,
जैषठा नक्षत्र रा 04:35 तक,
उपरांत मूल ,
चंद्रमा वृश्चिक राशि में रा 04:35 तक,उपरांत धनु,
सूर्योदय 06:31 तक,सूर्यास्त05:21 तक।
दिन का राहुकाल दि08:02 से दि09:22 तक इसके बाद दि 01:21से दि 02:40 तक।


पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का बोलचाल आज के दिन क्या कहता है।
1. मेष राशि -
नौकरी में अशांति का वातावरण बनने के योग हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। फिजूल खर्च बढ़ेगे। धोखा होने की आशंका है। पुराने रोग उभरने की संभावना है, अत: सम्भल कर रहें।

2. वृषभ राशि -
दिन चिंताजनक व्यतीत होने के चलते मानसिक पीड़ा हावी रहेगी। लेकिन, इष्ट बल पर मजबूत रखें। आर्थिक निवेश से लाभ के आसार के बीच सन्तान के स्वास्थ में सुधार होगा।

3. मिथुन राशि -
दिन की शुरुवात आनंददायक रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात से लाभ के योग शुभ रहेंगे। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा के योग हैं। श्वास से सम्बंधित रोग से ग्रसित रह सकते हैं।

4. कर्क राशि -
समय के साथ अपने आचार विचार में बदलाव करना पड़ेगा। सुख शांति चाहते हो तो स्वयं के व्यवहार को बदलना पड़ेगा। लाभ के अवसर बढेगे।

5. सिंह राशि -
दूसरों के भरोसे न रहकर खुद पर विश्वास रखें। ध्यान रहे आलस्य से बड़ा कोई शत्रु नहीं है, अत: सजग रहें व सतर्क रहें । स्वास्थ्य ठीक होगा।व्यय बढेंगे।

6. कन्या राशि -
अपनी दिनचर्या में बदलाव लाएं। यश कीर्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ बढेगा। संतान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। अपने व्यवहार में नम्रता लाने की आवश्यक है। वाहन सुख मिलेगा।

7. तुला राशि -
दिन की शुरुवात शुभ संकल्पों से होगी। नए कारोबार में लाभ की आशंका कम है। माता पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। कैरियर में निराश न हों, समय बदलेगा। नए आवास के योग बन रहे हैं।

8. वृश्चिक राशि -
आज धनागमन सहज होगा। लेकिन, आपके काम करने के तरीको में सुधार की जरूरत है। लाभ की संभावना के बीच स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कारोबार में विवाद शांत होंगे। समय बदलेगा। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।

9. धनु राशि -
कार्यस्थल पर स्थिति आप के पक्ष में बनेगी। परिवार में बुजुर्गो को स्वास्थ्य समस्या बढ़ेगी। नौकरी में विवाद शांत होंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। घर पर शांति बनाए रखें।

10. मकर राशि -
अपने पराये में फर्क समझें। ‍दिनचर्या नियंत्रित रखें। बोलने से पहले विचार करे। किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। दूसरो के निजी मामलो में बोलना बन्द करें ।

11. कुम्भ राशि -
आज आपके शत्रु भी आपकी प्रशंसा करेंगे। उचित होगा कम बोलें अच्छा बोलें। बाहरी विवादों का असर परिवार पर न होने दें। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। मान-प्रतिष्ठा बढेगी। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।

12. मीन राशि -
सोच के परे कार्य होने से परेशानी बढ़ सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल का वातावरण पक्ष में होगा। विवादों में मौन ही लाभदायक होगा। अपने से बड़ो का आदर करें।

उपरोक्त्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है।
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live