अपराध के खबरें

19 नवम्बर राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?

19/11/2020,गुरुवार।
कार्तिक मास,शुक्ल पक्ष।
शक संवत् 1942,
विक्रम संवत् 2077,
दक्षिणायन,दक्षिण गोल:,
शरद/हेमंत ऋतु,
उत्तर/पूर्वे काल:,

पंचमी तिथि रा 02:53 तक,
उपरांत षष्ठी तिथि आरंभ,
पूर्वा षाढा नक्षत्र दि 02:55 तक,
उपरांत उत्तराषाढा नक्षत्र,
योग शुल द.प.22/17,
करण बव द.प.21/53,
चंद्रमा धनु राशि में रा 08:52 तक,उपरांत मकर राशि में,
सूर्योदय 06:41,सूर्यास्त05:19,
दिन का राहुकाल दि 02:39 से 05:17 तक।

आज के दिन - प्रतिहार षष्ठी व्रत भुक्तादिकंग (खरना)

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों के बोलचाल आज के दिन क्या कहता है।

1. मेष राशि -
कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। । जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है। आपमें से कुछ को नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। आप जितना सोचते हैं उसी अनुसार कार्य करें तो सफल हो जाएंगे।

2. वृषभ राशि -
भटकाव की स्थिति से आप गुजर रहे हैं। शांति से फेसले लें, जल्द बाजी में कोई भी कार्य न करें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे है। अपनी सोच को बदले लाभ होगा। मित्रो से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी।

3. मिथुन राशि -
अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट सम्बन्धित रोग संभव। समय कम है, काम ज्यादा अत: मन लगा कर अपने कार्य में लग जाएं। सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवनसाथी मिलने से मन प्रसन्न होगा।

4. कर्क राशि -
फ़ालतू समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख में अपना नुक्सान कर बैठेंगे। शान्ति से विचार कर कोई निर्णय लें। आजीविका के स्त्रोत्र में वृद्दि के आसार हैं। पूराने निवेश से लाभ होगा।

5. सिंह राशि -
कार्य की अधिकता के कारण जरुरी कार्य तक पूरे नहीं हो सकेंगे। उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी।

6. कन्या राशि -
अपने वाक्य चातुर से कार्य बना लेंगे। व्यापार-व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्दि होगी। खेल जगत से जुड़े जातको के लिए समय श्रेष्ठ है। यात्रा से लाभ संभव है। समय पर कार्य करना सीखें ।

7. तुला राशि -
वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। बस अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा बने काम बिगड़ सकते हैं। अपनी सोच को बदलें न की दूसरों को बदलने की कोशिश करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। इष्ट आरधना सहायक होगी।

8. वृश्चिक राशि -
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूंजी निवेश से लाभ संभव। यह समय राज कार्य से जुड़े जातको के लिए समय मिश्रित फलदायी है। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें, अन्यथा नुक्सान हो सकता है। संतान के विवाह की चिंता रहेगी।

9. धनु राशि -
व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। स्वस्थ रहें, मस्त रहें। व्यर्थ चिंता छोड़ दें। खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ठ है। समय रहते पूंजी निवेश कर लें। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।

10. मक़र राशि -
आप के व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है। इसका पूरा लाभ लें। परिजनों से भेंट होगी। अनायास खर्च हो सकता है। समाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।

11. कुम्भ राशि -
धनकोष में वृद्धि होगी। अपने कॅरियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधाएं चल रही हैं। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।

12. मीन राशि -
लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है। ध्यान रहे अति आत्मविश्वास से नुक्सान आपको ही है।

उपरोक्त्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है।
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live