अपराध के खबरें

21 नवम्बर राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?



21/11/2020,शनिवार।
कार्तिक मास,शुक्ल पक्ष।
शक संवत् 1942,
विक्रम संवत् 2077,
दक्षिणायन,दक्षिण गोल:,
शरद/हेमंत ऋतु,
उत्तर/पूर्वे काल:,

सप्तमी तिथि रा 02:05 तक,
उपरांत अष्टमी तिथि,
श्रवण नक्षत्र दि 02:53 तक,
उपरांत धनिष्ठा नक्षत्र,
सूर्योदय 06:42, सूर्यास्त05:18 तक।
दिन का राहु काल दि 06:44 से दि 08:03 तक इसके बाद दि 01:19 से दि 02:38 तक इसके बाद दि 03:57 से 05:16 तक।

आज के दिन - प्रातः कालीन अरघ दान,पर्णश्च, समापुजारंभ, जगद धात्रीपुजारंभ, पञ्चकारंभ(भादवा) दि 02:53 उ.,

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का बोलचाल आज के दिन क्या कहता है✍️

1. मेष राशि -
जीवनशैली में आए परिवर्तन से खुश होंगे। आजीविका के नए स्त्रोत्र स्थापित होंगे। पारिवारिक सोहार्द बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी। आप की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।

2. वृषभ राशि -


अब तक जो लोग आप के कार्यो की सराहना करते थे, वे ही अब आपका विरोध करेंगे। भवन भूमि के विवादों का अंत होगा। पिता के व्यवसाय में रूचि कम रहेगी।

3. मिथुन राशि -
सफलता चाहते हैं तो समय रहते अपने कार्य पूर्ण करें। परिजनों का सहयोग न मिलने से कार्य प्रभावित होगे। पारिवारिक तनाव ख़त्म करने के लिए घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें साथ ही फेक्ट्री में प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाने से चमत्कारिक लाभ होगा।

4. कर्क राशि -
आज वाणी की मधुरता आपके हर कार्य में मदद करेगी, लेकिन ध्यान रहे इसमें कोई मिलावट न हो। व्ययस्ता के बीच सेहत का खास ख्याल रखें। यात्रा के योग हैं।

5. सिंह राशि -
अनावश्यक किसी बात का तनाव न लेते हुए, आज सेहत का ज्यादा ध्यान रखें। आनावाश्य्क किसी को परेशान करना अच्छी बात नही हे। मेहमानों के आगमन की संभावना के बीच आपके संपर्को से रुके कार्य पूर्ण होंगे। घर में विवाह की चिंता रहेगी।

6. कन्या राशि -
जीवन साथी के स्वास्थ में सुधार के बीच जल्दबाजी के फ़ैसले नुकसान दे सकते हैं। परीक्षा परिणाम अनुकूल होगा। परिवार में आप की बातो को सुना जायगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी।

7. तुला राशि -
कॅरियर और भविष्य को लेकर अभी अपनी बारी का इंजतार करें, क्योंकि समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता। आज आपके कई कार्य संतान के सहयोग से पूरे होंगे। नए लोगो से संपर्क भविष्य में लाभदायक रहेगा। वाहन सुख संभव है।

8. वृश्चिक राशि -
आज अपने संबंध लोगों से मजबूत करने की दिशा में बढ़ाएं। साथ ही आज अपनी जगह भगवान से किसी ओर के लिए भी कुछ दुआ मांगे। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। समाज में नाम होगा।

9. धनु राशि -
आज आपके अपने आप से मुंह फेरते दिखेंगें। नए भवन में जाने के योग के बीच यदि बीमारी में दवाई असर नहीं कर रहीे है तो बेहतर होगा अपना डॉक्टर बदले या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें।

10. मकर राशि -
अपने स्वभाव में परिवर्तन लाएं, अन्यथा आपके क्रोध की वजह से आपके कुछ अपने आप से नाराज हो सकते हैं। कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा। आज पड़ोसियों की मदद करनी पड़ सकती है।

11. कुम्भ राशि -
जीवन शैली में परिवर्तन के योग के बीच पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद संभव है। समय रहते जरूरी कार्य पूरे कर लें। निजी जीवन में किसी दूसरे को प्रवेश न करने दे। पिता के व्यवहार से मन मुटाव होगा।

12. मीन राशि -
आज कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक्चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। प्रेम प्रसंग के चलते मन उदास होगा।

उपरोक्त्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है।
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live