अपराध के खबरें

23 नवम्बर राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?

23/11/2020,सोमवार।
कार्तिक मास,शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत् 2077,
शक संवत् 1942,
दक्षिणायन,दक्षिण गोल:,
शरद/हेमंत ऋतु,
उत्तर/पूर्वे काल:,

नवमी तिथि रा 03:23 तक,
उपरांत दशमी तिथि,
शतभिषा नक्षत्र दि 04:49तक,
उपरांत पुर्वा भाद्र पद,
सूर्योदय 06:43,सूर्यास्त05:17 तक।
दिन का राहु काल दि 08:03 से दि 09:22 तक इसके बाद दि 02:38 से दि 03:57 तक।8

>आज के दिन - अक्षय नवमी,सत्य युगादि,गंगा स्नादि, धातृ मूल भोजनंग दीक्षा ग्रहण,

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का बोलचाल आज के दिन क्या कहता है
1. मेष राशि -
जीवन साथी के साथ विवाद की संभावना के अीच गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से ही हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनैतिक मामलो में आप का विरोध होगा। विवाद न करें।

2. वृषभ राशि -
संतान की जरूरत पूरी करना अच्छी बात है, पर जब उनकी जीद जायज हो। आपको अपनी निर्णय शक्ति मजबूत बनानी होगी वरना आप पिछड़ जाएंगे। अस्वस्थता रहने की संभावना के बीच संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।

3. मिथुन राशि -
क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी लेकर ही निवेश करें। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेेंगे। दूसरों की मजबूरी को समझे और सहयोग करे।

4. कर्क राशि -
कोई चौंकाने वाले समाचार मिल सकता है। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। पहनावे में पीले रंग का प्रयोग ज्यादा करें काम बनेंगे।

5. सिंह राशि -
व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे जो आप के बने बनाए कार्य बिगाड़ सकते हैं। सूझ बुझ से धनलाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश व नौकरी लाभदायक रहेंगे। प्रेम प्रसंग सफल होंगे।

6. कन्या राशि -
परिवारिक कार्यो में भागदौड़ रहेगी। सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा। तेल तिलहन में निवेश से लाभ होगा। संतान के कारण चिंता व तनाव रहेंगे। कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी। किसी से भी कटु वचन न बोलें।

7. तुला राशि -
आप पहले अपने आप को व्यवस्थित करें। ध्यान रहे छोटी मानसिकता से आप कभी आगे नहीं बढ़ सकते। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे।पुराने आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं।

8. वृश्चिक राशि -
अपनी चिंता के कारण आप दुसरो पर अपना क्रोध निकालने से बचें और जहां तक हो सके शांत रहे। व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। अकारण झंझटों से दूर रहें। चोट व दुर्घटनादि से हानि संभव है। अध्यन में अवरोध आ सकता है।

9. धनु राशि -
दिन अनुभव पूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद की संभावना के बीच कहीं से बकाया वसूली होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। फालतू खर्च होगा, विवाद न करें। नए मित्र बनेंगे। पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते हैं।

10. मकर राशि -
अपने आप को सही साबित करने में बड़ी मेहनत करनी होगी। थकान व अस्वस्थता के बीच व्यवसायिक नई योजना लागू होगी। जिससे कार्यप्रणाली में सुधार होने के साथ ही लाभ होगा। उचित होगा संगत बदलें।

11. कुम्भ राशि - 
दिन की शुरुआत में रुक-रुककर कार्य होंगे। माता पिता के स्वास्थ का ध्यान रखें। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। नैत्र पीड़ा संभव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।

12. मीन राशि -
संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी न करें, गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी कार्यकर्म की रुपरेखा बनेगी।

उपरोक्त्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है।
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live