अपराध के खबरें

25 नवम्बर राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि ?

25/11/2020,बुधवार।
कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत् 2077,
शक संवत् 1942,
दक्षिणायन,दक्षिण गोल:,
शरद/हेमंत ऋतु,
उत्तर/पूर्वे काल:,

एकादशी तिथि शेष रात्रि 06:31 तक उपरांत द्वादशी तिथि आरंभ,
नक्षत्र उत्तराभाद्रपद रा 08:35तक,उपरांत रेवती नक्षत्र,
चंद्रमा मीन राशि में अहोरात्र,
सूर्योदय 06:44,सूर्यास्त05:16 तक।
दिन का राहु काल दि 09:23 से10:42 तक इसके बाद दि 12:01 से 01:20 तक,
आज के दिन - देवोत्थान एकादशी व्रत।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का बोलचाल आज के दिन क्या कहता है
1. मेष राशि -
नया वाहन, मशीनरी पर धन खर्च होगा। दूसरों के झंझटों में न पड़े। परिवारिक कारिकर्मो में भागदौड़ अधिक होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।

2. वृषभ राशि -
अपना हुनर का दिखाने का अवसर मिलेगा। किसी की सनी सुनाई बातो पर विश्वास न करें। संतान सुख मिलेगा। परिणय कार्य की रुकावटें दूर होंगी। माता पिता से अनबन सम्भव हे।

3. मिथुन राशि -
प्रियजन से मन की बात बताने का अवसर मिलेगा। दिनचर्या व्यस्त रहेगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। निवेश शुभ रहेगा। पेट सम्बंधित रोग सम्भव है।

4. कर्क राशि -
अपने व्यवहार को नम्र रखें। परिवार में बुजुर्गो का साथ मिलेगा,प्रमाद रहेगा। यात्रा मनोनुकूल रहेंगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा।

5. सिंह राशि -
कार्यस्थल पर विवाद से बचें। निजी जीवन में तनाव रहेगा। नौकरी में परिश्रम अधिक होगा। चोट व चोरी आदि से हानि संभव है। निबेश में जोखिम न उठाएं।

6. कन्या राशि -
विवाह के लिए किए प्रयास सफल रहेंगे। समाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। संतान की चिंता रहेगी। विवेक से कार्य करें।

7. तुला राशि -
भविष्य की चिंता रहेगी। किसी की जमानत का जोखिम न लें। निवेश शुभ रहेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। विवाद न करें।पुरानी पीड़ा से ग्रस्त रहेंगे।

8. वृश्चिक राशि -
नए कार्य की शुरुआत लाभप्रद रहेगी। मिजाज खुशनुमा रहेगा। बेरोजगारी दूर होगी। विरोधी परास्त होंगे।इष्ट देव के आशीर्वाद से कार्य सफल होंगे। जीवन आध्यात्म की तरफ मुड सकता है।

9. धनु राशि -
समय रहते अपने कार्यों का विभाजन कर दे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी, विवाद न करें। फालतू खर्च होंगे। अस्वस्थता के कारण मन खिन्न रहेगा।

10. मकर राशि -
अपनी आदतो को बदलें और प्रयास करें कि जो भी फैसला ले उस पर कायम रहें। सन्तान से मनभेद होगा। रुका हुआ धन मिलने कि संभावना है। यात्रा से लाभ होगा।

11. कुम्भ राशि -
अपनों से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। अनाज तिलहन के निवेश, नौकरी व यात्रा से लाभ होगा। कार्यस्थल में बदलाव संभव ह, ।व्यवसाय में नई योजना लागू होगी।

12. मीन राशि -
सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। रचनात्मक कार्यो में रुचि रहेगी। घर-परिवार में चल रहे विवादों के कारण चिंतित रहेगे। नौकरी में भागदौड़ रहेगी। दान धर्म कर सकते हैं।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है।
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live