अपराध के खबरें

3 नवम्बर राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?

03/11/2020,मंगलवार।
कार्तिक कृष्ण पक्ष,
शक संवत् 1942,
विक्रम संवत् 2077,
दक्षिणायन,दक्षिण गोल:,
शरद ऋतु,उत्तरे काल:,

तृतीया रा 01:14तक,
उपरांत चौथ,
रोहिणी नक्षत्र रा 01:34 तक,
उपरांत मृगशिरा,
चंद्रमा वृष राशि में अहोरात्र,
सूर्योदय 06:30,सूर्यास्त 05:30,
दिन का राहु काल दि 07:55से 09:17तक इसके बाद दि 01:23से 02:45तक।
उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का बोलचाल आज के दिन क्या कहता है।

1. मेष राशि -
समय पर सोचे कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक्चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। लेकिन, प्रेम प्रसंग के चलते मन उदास होगा।

2. वृषभ राशि -
जीवन शैली में आए परिवर्तन से खुशी के बीच आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। आजीविका के नए स्त्रोत्र स्थापित होने के साथ ही पारिवारिक सोहार्द बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी।

3. मिथुन राशि -
आप आपके समर्थक ही आपका विरोध करेंगे। वहीं आप अपने हिसाब से जिन्दगी जीना पसंद करेंगे। भवन भूमि के विवादों का अंत होगा। पिता के व्यवसाय में रूचि कम रहेगी।

4. कर्क राशि -
पारिवारिक लोगों का सहयोग न मिलने से कार्य प्रभावित होंगे। अत: समय रहते अपने कार्य पूर्ण कर लें। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन से पारिवारिक तनाव ख़त्म होगा। फैक्ट्री में प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर चमत्कारिक लाभ देगी।

5. सिंह राशि -
ज वाणी मधुर रखें, अन्यथा बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। साथ ही व्यस्तता के कारण सेहत को न भूलें। यात्रा के योग हैं। साथ ही अपने जीवन साथी से नम्रता से बात करें ताकि आप दोनों की वार्तालाब में स्नेह झलके न की बनावटीपन।

6. कन्या राशि -
पिता के साथ तालमेल न रहने से घर का वातावरण गरमा सकता है। उचित होगा आप व्यवहार नम्र रखें और अपने क्रोध पर नियंत्रण रखे, नहीं तो आप अपने व्यवहार से सभी से दूरिया बडा लेंगे। संपत्ति से सम्बंधित जरुरी अनुबंध हो सकते है।

7. तुला राशि -
जीवन साथी के स्वास्थ में सुधार की संभावना के बीच परीक्षा परिणाम अनुकूल रहेगा। परिवार में आप की बातों को सुना जाएगा। लेकिन, ध्यान रखें जल्दबाजी के फ़ैसले भारी नुकसान दे सकते हैं। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी।

8. वृश्चिक राशि -
अभी अपनी बारी का इंजतार करें, क्योंकि समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता। संतान के सहयोग से कार्य पूरे होगे। वाहन सुख संभव है। नए लोगो से संपर्क बनेगा जो भविष्य में लाभदायक रहेगा।

9. धनु राशि -
समाज में नाम होगा। लेकिन, ध्यान रखें किसी के बहकाने से अपने सम्बन्ध तोड़ने से बचें। पैर में चोट लग सकती है। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। ध्यान रखें जो लोग दूसरे के लिए दुआ करते हैं, उन्हें कभी अपने लिए नहीं मांगना पड़ता।

10. मकर राशि -
आज आपके सहयोगी ही आपके विरुद्ध दिखेंगे। बीमारी में दवाई असर नहीं कर रही है तो बेहतर होगा अपना डॉक्टर बदलें या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें। नए भवन में जाने के योग हैं।

11. कुम्भ राशि -
अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना बहुत जरूरी है। कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। पड़ोसियों की मदद करनी पड़ सकती है। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा। क्रोध की अधिकता से परिजन नाराज हो सकते हैं।

12. मीन राशि -
किसी के बहकावे में न आते हुए समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। पिता के व्यवहार से मन मुटाव की संभावना के बीच जीवन शेली में परिवर्तन के योग हैं। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें, पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद संभव है।

उपरोक्त्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है।
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live