अपराध के खबरें

4 नवम्बर राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?

04/11/2020बुधवार।
कार्तिक कृष्ण पक्ष।
शक संवत् 1942,
विक्रम संवत् 2077,
दक्षिणायन,दक्षिण गोल:,
शरद ऋतु,उत्तरे काल:,

चतुर्थी तिथि रा 02:20तक,
उपरांत पंचमी,
नक्षत्र मृगशिरा रा 03:12तक,
उपरांत आद्रा,
चंद्रमा वृष राशि में दि02:23तक,उपरांत मिथुन राशि में, सूर्योदय 06:31,सूर्यास्त05:29,
दिन का राहु काल दि 09:18से10:40तक इसके बाद दि 12:02 से दि 01:23तक।🌹🌞🌹
आज का व्रत त्योहार - कड़क चतुर्थी(कड़वा चौथ व्रत),
उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का बोलचाल आज के दिन क्या कहता है।

1. मेष राशि -
पैत्रिक संपत्ति का निपटारा आज संभव है। कोई आपका अपना ही आपको परिवार से दूर करना चाहता है। मेहमानों के आगमान की संभावना के बीच विदेश में अपने व्यापार का विस्तार करने का विचार सार्थक होता नज़र आयगा, लाभ होगा।

2. वृषभ राशि -
समय श्रेष्ठ है, आज नये अनुबंध होने की संभावना के बीच जो भूमि आप ने क्रय की है वो आप को खूब फलेगी। आज मित्रों की सहायता करनी पड़ सकती है। लेकिन, पैसों का लेन देन आज संभल कर करें।

3. मिथुन राशि -
आपने कार्य के प्रति गंभीर होते हुए समय रहते सम्भल जाएं। माता के स्वास्थ में लाभ होगा। आज पेट संबंधित कोई तकलीफ हो सकती है।

4. कर्क राशि -
सुचारू रूप से चल रहे कार्यों में आज रुकावट आ सकती है। भूमि भवन के सोदे आज हो सकते हैं। पड़ोसियों से संबंधों में सुधार होगा। व्यर्थ चिंता को छोड़ परमात्मा का चिंतन करें, लाभ होगा।

5. सिंह राशि -
दिन की शुरुआत प्रसन्न चित्त से होगी। कोई रोचक जानकारी आज प्राप्त हो सकती है। लेकिन, जिस पर आप इतना भरोसा करते हैं आज वही आप को नुकसान दे सकता है, अत: सतर्क रहे। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा। यात्रा हो सकती है।

6. कन्या राशि -
मन अनुरूप कार्य के न मिलने से उदास रहेंगे। किसी विशिष्ट व्यक्ति के संपर्क से कार्य में गति आएगी। पारिवारिक मनमुटाव हो सकता है। समय रहते धन संचय कर लें।

7. तुला राशि -
कार्यस्थल पर पदोन्नति संभव है लेकिन, राजकार्य में अटकले आ सकती हैं। कोई है जो आप की उन्नति नहीं चाहता, अत: सतर्क रहे। संतान की शिक्षा संबंधी चिंता रहेगी। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन से बहुत लाभ होगा।

8.वृश्चिक राशि -
आपको आज अपनों से धोखा मिल सकता है। कर्ज सम्बन्धी दस्तावेज अटक सकते हैं। कार्य स्थल पर किसी बड़ी घटना के आसार हैं, अत: संभल कर रहे। योजनाए अधूरी रहेगी।

9. धनु राशि -
यह मनोरंजन का वक्त नहीं है, उचित होगा अपने कॅरियर पर ध्यान दें। व्यस्तता के चलते आज भी कार्य पूर्ण नहीं हो पाएंगे। लाभकारी अवसर आज मिल सकते हैं। वाहन सुख संभव।

10. मकर राशि -
आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। आपको मानसिकता को बदलने की जरूरत है। व्यवहार को नम्र बनाएं। जीवन साथी के सहयोग से कार्य स्थल पर लाभ होगा। सोने चांदी के व्यापार से जुड़े जातक अच्छा लाभ अर्जित कर सकेंगे।

11. कुम्भ राशि -
आज लेन देन में सतर्क रहे। आज कोई विश्वासघात कर सकता है। रुके कार्यो में गति आएगी। दूकान भवन की मरम्मत में धन खर्च होगा। कपडे के व्यापरी भारी लाभ कमा सकते हैं।

12. मीन राशि -
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शत्रु परास्त होंगे। विवाह चर्चा साकार रूप ले सकती हे। किसी ख़ास समूह से जुड़ने का अवसर मिलेगा। धार्मिक अनुष्ठानो में रूचि आप को उन्नति प्रदान करेगी।

उपरोक्त्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है।
ज्योतिष,हस्तलिखित जन्मकुंडली ,वास्तु,पूजा पाठ, महा मृत्युंजय जाप एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के लिए संपर्क कर सकते है।
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live