अपराध के खबरें

5 नवम्बर राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?

05/11/2020,गुरुवार।
(कार्तिक कृष्ण पक्ष)
शक संवत् 1941,
विक्रम संवत् 2077,
दक्षिणायन,दक्षिण गोल:,
शरद ऋतु,उत्तरे काल:,

पंचमी तिथि रा 02:59तक,
उपरांत षष्ठी,
आद्रा नक्षत्र रा 04:23तक,
उपरांत पुनर्वसु,
चंद्रमा मिथुन राशि में अहोरात्र,
सूर्योदय 06:32,सूर्यास्त05:28,
दिन का राहु काल दि 02:44 से 05:26तक।
उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का बोलचाल आज के दिन क्या कहता है।

1. मेष राशि -
दोस्तों की चिंता के बीच सूझबूझ से कार्यों में सफलता मिलेगी। अपनी क्षमता, योग्यता का भरपूर इस्तेमाल कर सफलता पाएंगे। रुका पैसा प्राप्त करने के प्रयास भी सफल होंगे।

2. वृषभ राशि -
निर्माण कार्य में हो रहे विलंभ से चिंता बढेगी। दांपत्य सुख के साथ ही व्यापारिक तथा कार्यक्षेत्र में उन्नति के लिए दिन अनुकूल रहेगा। किसी निकटतम व्यक्ति से मतभेद की संभावना।

3. मिथुन राशि -
साझेदारी के कार्यों में विशेष लाभ के साथ ही रुके निर्माण कार्यों में गति आएगी। व्यवसायिक समय शुभ रहेगा। साहस व पराक्रम के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे।

4. कर्क राशि -
नई उर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। घरेलु कामकाज के चलते व्यस्त रहेंगे। कार्यस्थल पर नौकरों की समस्या बनी रहेगी। भूमि भवन में निवेश कर सकते हैं।

5. सिंह राशि -
आपकी बातों को महत्त्व मिलेगा। परिजनों के साथ यात्रा की संभावना के बीच विवाह में आ रही अड़चन दूर होगी। पसंदीदा भोजन की प्राप्ति होगी। लेकिन, राजनीती से जुड़े लोग विश्वासघात का शिकार हो सकते हैं।

6. कन्या राशि -
आप की मेहनत और सूझबुझ से उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। समय शुभ व अनुकूल फलों को देने वाला होगा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भाई व मित्रों का सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे।

7. तुला राशि -
आपके रहन-सहन से लोग प्रभावित होंगे। खान-पान अनुकूल मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और मन में प्रसन्नता होगी। कार्यस्थल पर रुचि बढ़ेगी। साहस में वृद्धि होगी।

8. वृश्चिक राशि -
मनोवांछित सफलता प्राप्त होने की संभावना के बीच समय रहते जरूरी दस्तावेज संभाल लें। पारिवारिक सुख व सहयोग बढ़ेगा। पिता या किसी बड़े किसी व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। धन का अपव्यय सम्भव है।

9. धनु राशि -
व्यवसायिक स्थिति में पहले से राहत मिलेगी। नई योजना बनेगी। अनचाहे काम करने के चलते पिता से अनबन हो सकती है। दाम्पत्य संबंध में सुधार होगा। घर-परिवार का सुख बढ़ेगा।

10. मक़र राशि -
नए कार्यक्षेत्र में प्रवेश की संभावना के बीच कमजोर रणनीति के कारण मनचाही सफलता नहीं मिलेगी। आर्थिक मामलों में किसी अनुभवी की राय लेना बेहतर रहेगा। संतान के कामों पर नजर रखना जरूरी है।

11. कुम्भ राशि -
कानूनी झंझटों से राहत मिलने की संभावना के साथ ही मुकदमें आदि में आपकी विजय होगी और शुभ कार्य सम्पन्न होंगे। परिवार के मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी। ज्ञान-चित्रकारी में रुचि बढ़ेगी।

12. मीन राशि -
दिन अनुकूल है, स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन में निराशा व उदासी का भाव खत्म होगा। किसी को भी अपने राज न बताएं। अन्यथा अपकीर्ति हो सकती है, अत: सतर्क रहे। मनोबल में वृद्धि होगी।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है।
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live