अपराध के खबरें

छठ घाट पर 60 वर्ष से अधिक उम्र के तथा 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चे को नहीं जाने की सलाह दी गई है

प्रिंस कुमार 

जिला शिवहर-जिला पदाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने गृह विभाग (विशेष शाखा) बिहार सरकार द्वारा कोविंड- 19 की पृष्ठभूमि में महत्वपूर्ण छठ पर्व के आयोजन के संबंध में कतिपय दिशा निर्देश जारी किया है। प्राप्त निर्देश के अनुसार सभी अंचल अधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारीयों को निर्देशित किया गया है कि महत्वपूर्ण नदियों के किनारे अवस्थित घाटों पर छठ पर्व के दौरान अत्यधिक भीड़ होती है जिसके दौरान दो व्यक्तियों के बीच सामाजिक दूरी का अनुपालन करा पाना कठिन है अतः लोगों को अत्यधिक रूप से प्रेरित किया जाए कि अपने घरों पर ही छठ पूजा करें।

जिलाधिकारी ने निर्देश जारी करते हुएप्रखंड विकास पदाधिकारियों अंचल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि नदियों एवं तालाब घाटों पर कोविंड-19 के संक्रमण के फैलाव को रोकने हेतु छठ पर्व के दौरान सुबह एवं शाम को दिए जाने वाले अर्ध्य घर पर ही करने की सलाह दी जाए। छठ पूजा घाट पर यत्र तत्र थूकना सर्वथा वर्जित रहेगा।

छठ घाट के आसपास खाद पदार्थ का स्टाल नहीं लगाया जाएगा, कोई सामुदायिक भोज प्रसाद या भोग का वितरण नहीं किया जाएगा,छठ पूजा के दौरान 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति तथा 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चे को छठ घाट पर नहीं जाने की सलाह देने को प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

जिलाधिकारी ने सभी जिला वासियों से अनुरोध किया है कि कोरोना काल में जिस प्रकार से हम लोगों ने दुर्गा पूजा एवं। दीपावली सहित विभिन्न पर्वों को शांतिपूर्वक बिना किसी विधि व्यवस्था की समस्या की मनाए हैं, उसी प्रकार से आने वाले महापर्व छठ को भी कोरोना से बचाव हेतु बरती जाने वाली सावधानियों को ध्यान में रखते हुए मनाएंगे ताकि कोरोना महामारी से सुरक्षित रहने में हम सभी को मदद मिल सकेगा।

डीएम ने अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारियों के साथ बैठक कर इन्हें गृह विभाग से प्राप्त दिशा निर्देशों के विषय में अवगत करा दिया जाए वही छठ पूजा समितियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठक कर उन्हें सरकार से प्राप्त दिशा निर्देश से भी अवगत कराना सुनिश्चित करने का निर्देश जारी किया गया है।
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live