अपराध के खबरें

घटिया बीज आपूर्ति का लगा रहे थे आरोप,घुन लगे बीज आपूर्ति के खिलाफ किसानों ने किया हंगामा

मोरवा/संवाददाता। 


समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड के किसानों ने किया हंगामा!हंगामे कर रहे किसानों का कहना है कि कृषि विभाग द्वारा किसानों को घुन लगे हुए घटिया बीज आपूर्ति के खिलाफ शनिवार को कृषि कार्यालय पर किसानों ने आक्रोश प्रकट करते हुए हंगामा किया। आक्रोशित किसान घटिया बीज आपूर्ति किए जाने का आरोप लगा रहे थे। आक्रोशित किसानों ने बताया कि सारंगपुर पश्चिमी पंचायत के किसान अमरेश कुमार शर्मा ने 25 नवंबर को 2967 गेहूं का बीज,7300 सौ रुपए में कृषि कार्यालय से खरीद कर खेत में छींट दिया। खेत में गेहूं के बीज बुआई के दौरान, खाए हुए, घुन लगे , घटिया बीज देखकर, बुरी तरह ठगे जाने का आभास हुआ। कृषि विभाग द्वारा गेहूं के बीज आपूर्ति किए जाने वाले कतिपय अन्य बैगों में भी लगे बीज मिलने से किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। घटिया बीज आपूर्ति के कारण हंगामा करते हुए किसानों ने छल किए जाने एवं रबी की खेती में गेहूं के घटिया बीज आपूर्ति करते हुए किसानों के भविष्य को बर्बाद करने का आरोप लगाने लगे।इसके साथ ही आपूर्ति किए हुए बीज का दाम वापस करने एवं क्षतिपूर्ति करने की मांग करने लगे। कृषि कार्यालय मैं उपस्थित कर्मियो द्वारा इस संबंध में अपने आप को निर्दोष बताया गया। बी ए ओ जगदीश प्रसाद सिन्हा के अनुसार किसानों द्वारा की गई शिकायत की जानकारी प्राप्त हुई है। घुन लगे हुए घटिया गेहूं के बीज की जांच के बाद किसानों का आरोप सही साबित होने पर,इसकी जानकारी जिला के वरीय अधिकारियों को दी जाएगी। किसानों के लिए जो बीज विभाग के द्वारा आपूर्ति की गई है, उसे उसी रूप में किसानों में आवंटित किया गया है। यदि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी हुई है, तो संबंधित बीज कंपनी एवं अधिकारियों को इसकी जानकारी देते हुए शिकायत की जाएगी। और किसानों को हर संभव सहयोग दिया जाएगा। अमरेश कुमार शर्मा, अजीत कुमार मिश्र, रामाकांत सहनी, चंदन राय, रामविलास राय, मिथलेश शाह, गणेश राय, केसरी नंदन सहित दर्जन अधिक किसान आक्रोश प्रकट कर रहे थे।
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live