अपराध के खबरें

मोरवा के चकसिन्दर पंचायत में छठ पर्व की खुशी मातम में तब्दील,नून नदी में डूबने से अधेड़ की मौत



मोरवा/संवाददाता।

समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड के ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चाकसिकंदर पंचायत के वार्ड संख्या आठ में शनिवार की सुबह छठ पूजा के दौरान नून नदी में डूबने से एक अधेड़ की मौत हो गई। ग्रामीणों के द्वारा कठिन प्रयास के बाद गहरे जल से मृतक की लाश निकाली गई।मृतक की पहचान स्थानीय वार्ड संख्या आठ निवासी स्वर्गीय राम प्रसाद महतो के पुत्र अशोक कुमार महतो उम्र पचास वर्ष के रूप में की गई है। पत्नी फुल परी देवी के द्वारा घाट पर छठ पूजा की जा रही थी। घाट पर पूजा के लिए अगरबत्ती खोजने के दौरान पांव फिसल जाने के कारण गहरे जल में गिर जाने से डूब कर मौत हो गई। छठ पूजा के समय गहरे जल में पांव फिसलने के बाद अधेड़ को गहरे जल में डूब जाने से चारों ओर हाहाकार मच गया। पूजा के दौरान अधेड़ की मौत से छठ पर्व का हर्षोल्लास अचानक मातम में तब्दील हो गया। पूर्व विधायक विद्यासागर सिंह निषाद, रामचंद्र सिंह निषाद एवं मुखिया शिव दयाल सहनी के द्वारा घटना की सूचना ताजपुर पुलिस एवं सीओ को दी गई। ताजपुर पुलिस ने लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूर्व विधायक विद्यासागर से निषाद एवं रामचंद्र सिंह निषाद ने मृतक के शोकाकुल परिजनों से मिलकर सांत्वना देते हुए अपेक्षित सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया है। मुखिया शिव दयाल सहनी ने कबीर अंत्येष्टि की राशि से तत्काल सहायता पहुंचाई है। बीडीओ अजय कुमार दास बीडीओ प्रीति लता के द्वारा मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त होने के बाद शोकाकुल परिजनों को मुख्यमंत्री पारिवारिक सहायता की राशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है। छठ पर्व के दौरान अधेड़ की मौत से छठ पर्व की खुशी मातम में तब्दील हो गई है वहीं संपूर्ण पंचायत में मातमी सन्नाटा व्याप्त है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live