अपराध के खबरें

हृदयगति रूकने से अंचल कर्मी की मौत

पताही पूर्वी चम्पारण मिथिला हिन्दी न्यूज से प्रिंस कुमार 

पताही प्रखण्ड के अंचल कार्यालय में कार्यरत पदचर पारसनाथ सिंह की मृत्यु अचानक आज सुबह हृदय गति रूक जाने से हो गयी है। वे अंचल कार्यालय पताही में पदचर के पद पर कार्यरत थे। वे लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। बुधवार सुबह करीब नौ बजे उनकी मृत्यु पैतृक निवास स्थान भकुरहिया में हो गयी।इस संदर्भ में सीओ चन्द्र कुमार ने बताया कि अंचल कार्यालय में कार्यरत पदचर पारसनाथ सिंह की मृत्यु की सूचना पर अंचल कर्मचारीगण द्वारा दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए भगवान से प्रार्थना की तथा आज अंचल कार्यालय को बंद कर सारे कार्य बाधित कर दिया गया है।वे अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्री और दो पुत्र छोड़ गये हैं जिसमें तीन पुत्री और एक पुत्र की शादी कर दिये हैं। उनके निधन पर पताही अंचलाअधिकारी,मुखिया सुरेश प्रसाद सिंह, पूर्व मुखिया उमेशचन्द्र सिंह, अंचल कर्मी सहित कई समाजिक कार्यकर्ताओं ने दुख प्रकट किया है।
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live