अपराध के खबरें

शिवहर पुलिस अधीक्षक ने सभी जिलवासियों और पदाधिकारियों को धन्यवाद दिए

प्रिंस कुमार 

शिवहर:- शांतिपूर्ण बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2020, दुर्गा पूजा,दीपावली पर्व, एवं छठ पर्व पूर्णत: सौहार्दपूर्ण, शांतिपूर्ण एवं पूर्णत: घटना विहीन संपन्न कराने में सभी पदाधिकारी, दंडाधिकारी कर्मी तथा सभी जिला वासियों,मीडिया कर्मियों को एसपी संतोष कुमार ने धन्यवाद दिया है।

शांतिपूर्ण बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2020,दुर्गा पूजा, दीपावली पर्व, छठ पर्व पूर्णत: सौहार्दपूर्ण ,शांतिपूर्ण एवं पूर्णत: घटना विहीन संपन्न कराने में दंडाधिकारी,सभी जोनल पदाधिकारी, सुपर जोनल पदाधिकारी, सेक्टर पदाधिकारी, एसएसटी/एसएफटी पदाधिकारी, सभी पुलिसकर्मी, सभी प्रकार के गश्ती दल,सभी थानाअध्यक्ष, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, पुलिस निरीक्षक प्रभारी, परिचारी पुलिस केंद्र, प्रभारी एसटीएफ तरियानी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवहर, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों,सभी गणमान्य एवं आम जनता के प्रति धन्यवाद विज्ञप्ति की जाती है।

उन्होंने कहा है कि आशा है कि आगे भी इस उत्साह के सभी परस्पर सहयोग एवं समन्वय से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहेंगे। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने शिवहर जिला वासियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा उनके परिवार के मंगल भविष्य की कामना करते हुए कहा है कि मैं एक बार फिर से लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live