अपराध के खबरें

मोरवा में पशुपालन मंत्री ने बाबा केवल धाम में की पूजा अर्चना की,एवं कहा पशुपालन एवं मत्स्य पालन से समृद्ध होगा बिहार मुकेश सहनी

मोरवा/संवाददाता।


समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड क्षेत्र में आगमन हुआ बिहार सरकार के पशुपालन एवं मत्स्य मंत्री मुकेश साहनी का, उन्होंने पशुपालन एवं मत्स्य पालन के द्वारा अत्यंत समृद्ध किया जाएगा बिहार को अत्यंत समृद्ध किया जाएगा। उक्त बातें कहीं वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के पशुपालन एवं मत्स्य मंत्री मुकेश साहनी ने रविवार की शाम बाबा केवल धाम स्थान में कार्यकर्ताओं एवं आम जनों को संबोधित करते हुए। पशुपालन मंत्री ने स्पष्ट किया कि बिहार के सभी तालाबों का जीर्णोद्धार कर केवल मत्स्य पालन के द्वारा मत्स्य पालन के क्षेत्र में बिहार हैदराबाद से भी आगे जा सकता है।और बिहार की जनता मत्स्य पालन के द्वारा अपने जीवन स्तर को अत्यंत समृद्ध बना सकते हैं। मंत्री ने मत्स्य पालन के द्वारा नीली क्रांति से बिहार को अत्यंत समृद्ध बनाने का संकल्प व्यक्त किया। पशुपालन के क्षेत्र में विकास को लेकर स्पष्ट करते हुए मंत्री ने कहा कि अभी बिहार में बीस लाख टन दुग्ध उत्पादन किया जाता है जिसे बढ़ाकर चालीस लाख टन दुग्ध उत्पादन से श्वेत क्रांति के द्वारा भी बिहार को अत्यंत समृद्ध किया जाएगा। निषाद समुदाय के विकास को लेकर मंत्री ने कहा की निषाद समुदाय को आरक्षण दिलाना मेरा पहला एजेंडा है,और मछुआरा लोगों को पांच लाख का इंश्योरेंस निश्चित रूप से दिलाया जाएगा। राजकीय मेला स्थल बाबा केवल स्थान इंद्र बारा के विकास को लेकर मंत्री ने तीन साल पूर्व किए गए अपने वादे को दोहराते हुए मंत्री ने बताया कि और वह अरबों लागत से यहां निश्चित रूप से राष्ट्रीय पर्यटक स्थल के रूप में बाबा केवल धाम को विकसित करेंगे। मंत्री पद प्राप्ति के लिए पशुपालन मंत्री ने बाबा केवल महाराज के आशीर्वाद का ही परिणाम बताया।जदयू के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक विद्यासागर सिंह निषाद ने बाबा केवल स्थान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसके विकास के लिए किए गए कार्यों का विस्तार से प्रकाश डाला।पूर्व विधायक द्वारा पशुपालन मंत्री का अभिनंदन किया गया।वीआईपी के जिलाध्यक्ष अर्जुन सहनी के संचालन में जिला पार्षद हरे राम सहनी,बछवारा के जिला पार्षद दुलारचंद सहनी,अभियंता लक्ष्मेश्वर सहनी,सर्वेंदु कुमार राय, उमेश सहनी,रामसूरत सहनी, शिवचंद्र सहनी,धर्मराज सहनी , बजरंगी सहनी,किरण निषाद, अर्चना निषाद,मुखिया संजय कुमार राय, राम लगन सहनी, अजीत कुमार, राम संजय राय,आदर्श कुमार पिंटू, पुष्पा सहनी, संजय सहनी, शंभू मुखिया, संजीत राय, अजय सहनी, सनोज सहनी इंद्रजीत सहनी, मीनू निषाद,भोला कश्यप इंदर सहनी संतलाल सहनी आदि ने अभिनंदन समारोह को संबोधित किया। इसके पूर्व पशुपालन मंत्री एवं पूर्व विधायक ने बाबा केवल महाराज की समाधि स्थली एवं घुड़सवार प्रतिमा तथा आदम कर प्रतिमा के निकट वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा अर्चना किया। पशुपालन मंत्री का सार्वजनिक रूप से नागरिक अभिनंदन किया गया।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live