अपराध के खबरें

अच्छी पहल : मोरवा में ररियाही पंचायत के मुखिया ने पुत्र के जन्मदिवस पर गरीबों के बीच वस्त्र वितरण

मोरवा/संवाददाता। 


समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड के हलई ओपी क्षेत्र अंतर्गत ररियाही पंचायत के मुखिया एवं भाजपा के प्रखंड उपाध्यक्ष फूलन कुमार सिंह ने अपने पुत्र के जन्म दिन के खुशी के अवसर पर एक अच्छी परंपरा की शुरुआत करते हुए वस्त्र वितरण समारोह का आयोजन किया। मुखिया फूलन कुमार सिंह ने अपने पुत्र निखिल राज आनंद के अट्ठारहवें जन्म दिन पर वस्त्र वितरण समारोह का आयोजन करते हुए संपूर्ण पंचायत के तीन सौ से अधिक बेसहारा, वृद्ध एवं विकलांग गरीबों के बीच वस्त्र का वितरण किया। इसके साथ ही मुखिया एवं मुखिया के पुत्र निखिल राज आनंद के द्वारा संपूर्ण पंचायत के छठ व्रत करने वाले सभी गरीबों के बीच धोती एवं साड़ी का वितरण किया। सभी गरीबों ने मुखिया पुत्र निखिल राज के जन्मदिवस पर शुभकामना देते हुए जीवन के मंगलमय भविष्य के प्रति आशीर्वाद दिया। वस्त्र वितरण समारोह में सरपंच मनोज पंडित, राम नरेश शर्मा, राजन कुमार सिंह,ललन कुमार सिंह, डॉ गोलू कुमार आदि ने सक्रिय सहयोग किया। मौके पर सैकड़ों लाभान्वित एवं ग्रामीण मौजूद थे।
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live