अपराध के खबरें

इस दिवाली इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें आज अपना राशि?

14/11/2020,शनिवार।
कार्तिक मास,कृष्ण पक्ष,
विक्रम संवत् 2077,
शक संवत् 1942,
दक्षिणायन,दक्षिण गोल:,
शरद ऋतु,उत्तरे काल:,

चतुर्दशी तिथि दि 02:00 बजे तक,उपरांत अमावस तिथि,
स्वाति नक्षत्र रा 09:01 तक,
उपरांत विशाखा नक्षत्र,
सूर्योदय 06:37,सूर्यास्त05:23तक,
दिन का राहु काल दि 06:40 से दि08:00 तक,इसके बाद दि 01:20 से02:40 तक इसके बाद दि 04:00 से05:20 तक।
नोट - वैसे इस दिन राहु काल कमजोर रहेगा कारण इस दिन को सिद्धि का समय माना गया है।
आज के दिन - सौभाग्य योग:,दीपावली,सुख रात्रि, प्रदोषे रा07:16 यावदात्रौ लक्ष्मी - कुबेर पूजा, उल्का भ्रमण,रात्रि शेषे दरिद्रनिः सारर्नां ,दीक्षा ग्रहण,निशिते काली तारा भुवनेश्वरी प्रारदुभा व:,

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों के बोलचाल आज के दिन क्या कहता है

1. मेष राशि -
दिन मध्यम है। संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल होगा। किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात आत्मबल मजबूत करेगी। लापरवाही से काम न करें। वाहन सुख सम्भव है।

2. वृषभ राशि -
आलस त्यागकर समय पर काम करें। आप की मेहनत से व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। सश्रम किए गए कार्य सफल होंगे। पारिवारिक कष्ट और समस्याओं का अंत संभव है। आय से अधिक व्यय न करें।

3. मिथुन राशि -
आज आकस्मिक लाभ हो सकता है। निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नता होगी। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम मिलने की उमीद है ।

4. कर्क राशि -
आपकी पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से व्यस्तता बढ़ेगी। आज कार्य में नवीनता के भी योग हैं। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। दिन अनुकूल है।

5. सिंह राशि -
आज मेहनत के अनुरूप सफलता मिलने में संदेह है। आज किसी हनुमान मन्दिर में जा कर सिंदूर और तैल अर्पण करें रुके काम बनने के साथ हीसफलता मिलेगी। दूसरों के झंझटों में न पड़े।

6. कन्या राशि -
बिना सोच विचार के कोई भी काम न करें। अच्छे कार्यों के लाभकारी परिणाम मिलेंगे। विरोधियो से सावधान रहें। मांगलिक आयोजनों के लिए रुपरेखा में परिवर्तन होगा। सामाजिक समारोहों में भाग ले सकते हैं।

7. तुला राशि -
आलस्य से बचकर रहें अन्यथा बने काम बिगड़ सकते हैं। कार्यो में रुकावट की संभावना के बीच उचित होगा कार्यस्थल पर किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें। महत्वपूर्ण कार्यों में हस्तक्षेप से नुकसान सम्भव है।

8. वृश्चिक राशि -
दिन की शुरुआत आनंदप्रद रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। समाज में अच्छे लोगों से भेंट होगी, जो आपके हितचिंतक रहेंगे। व्यापार-नौकरी में लाभ होगा। परिजनो की मदद से कार्य सम्पन्न होंगे।

9. धनु राशि -
जिसे आप किसी काम का नहीं समझते थे आज वही आप के कार्यो में सहभागी बनेगा। यात्रा का योग है। रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद बड़ा रूप ले सकता है,सतर्क रहे।

10. मकर राशि -
आप के किए कार्यो से समाज के कुछ लोग नाखुश रहेंगे। आज कार्यों को परिजनों में प्रशंसा मिलेगी। मन में उत्साह बढेगा, जिससे कार्य की गति बढ़ेगी। खर्चों में कमी करें। कानूनी विवाद निपटेंगे।

11. कुम्भ राशि -
आप की दिनचर्या बदलाव होगा।भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ सम्भव है। रचनात्मक अथवा व्यापारिक कार्यों से आर्थिक लाभ होगा। नवीन योजनाओं में निवेश सम्भव।

12. मीन राशि -
व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। परिवार में तनाव से चिंता बढेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। परोपकार में रुचि बढ़ेगी। धर्म कर्म में समय व्यतीत होगा।

उपरोक्त्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live