अपराध के खबरें

मोरवा विधानसभा क्षेत्र में निकाला रोड शो,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने लोजपा प्रत्याशी अभय कुमार सिंह के लिए किया प्रचार

स्वर्णिम बिहार बनाएगी लोक जनशक्ति पार्टी,सूरज भान सिंह !

मोरवा/संवाददाता। 


समस्तीपुर जिले के मोरवा विधानसभा क्षेत्र लोजपा प्रत्याशी ने निकाला रोड शो ,स्वर्णिम विहार बनाएगी लोक जनशक्ति पार्टी। उक्त बातें कहीं लोजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरजभान सिंह ने मोरवा विधानसभा क्षेत्र में रोड शो के दौरान आम जनों को संबोधित करते हुए। सूरजभान सिंह ने बताया कि लोक जनशक्ति पार्टी बिहार में प्राथमिकता के आधार पर अच्छी पढ़ाई, स्वास्थ्य की सुविधा ,अस्पतालों में चिकित्सकों की बहाली और सारे बिहार को बाढ़, सुखार से निजात दिलाकर, किसानों को सम्मान दिला कर, और सभी गरीबों की गरीबी दूर कर सोने का बिहार बनाएगी। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सिंह ने मोरवा विधानसभा क्षेत्र के लोजपा प्रत्याशी अभय कुमार सिंह को स्वच्छ छवि का प्रत्याशी बताकर उनके पक्ष में मतदान की अपील करते हुए स्पष्ट किया कि पन्द्रह साल का जंगल राज और पन्द्रह साल का मंगल राज, दोनों ने मिलकर तीस वर्षों तक बिहार में दंगलराज कायम कर दिया। अब लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में संपूर्ण बिहार में सच्चे सुराज का शासन स्थापित किया जाएगा।बिहार में शराबबंदी को विफल बताते हुए सूरज भान सिंह ने कहा कि नकली शराब की होम डिलीवरी के कारण लाखों बिहारियों की किडनी खराब हो गई है, लीवर खराब हो गए हैं, वे मौत के कगार पर पहुंच चुके हैं। इसके लिए बिहार सरकार दोषी है। लोजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरजभान सिंह ने कहा कि उन्हें चाहिए बिहार पर राज और हमको है बिहार पर नाज। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने लोजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजय दिलाकर स्वर्गीय रामविलास पासवान की स्मृति को अमर बनाने एवं चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को सम्मान देने के लिए तथा लोजपा का मान रखने के लिए आम जनों का आह्वान किया।संपूर्ण मोरवा विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरजभान सिंह ने रोड शो निकालकर लोजपा प्रत्याशी अभय कुमार सिंह के जीत की अपील की। इस अवसर पर धर्म पुर बान्दे पंचायत के आम जनों ने लोजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरजभान सिंह को चादर माला फाग पहनाकर सम्मानित किया। रोड शो में समर्थकों की भीड़ के कारण जिधर से रोड से निकलता था उधर से कई घंटों तक जाम का नजारा स्थापित हो जाता था। पूर्व मुखिया बरुण कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, फूलन कुमार सिंह, दिग्विजय नारायण सिंह, विनय कुमार सिंह, लिपू सिंह, उमेश सिंह, नवीन कुमार सिंह, गोलू कुमार सिंह, नवनीत ठाकुर, धर्मेंद्र शर्मा, परमेश्वर पासवान, महेश्वर पासवान आदि ने रोड शो को संबोधित किया। मौके पर संपूर्ण मोरवा विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद थे। धर्मपुर बांदे में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने रोड शो के दौरान जमा हो चुकी नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। रोड शो के दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता एवं समर्थक साथ चल रहे थे।
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live