अपराध के खबरें

14 दिसंबर राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि ?

14/12/2020,सोमवार।
अग्रहायन मास कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2077,
शक संवत् 1942,
दक्षिणायन,दक्षिण गोल:,
हेमंत ऋतु,पूर्वे काल:,

अमावस्या तिथि रात्रि 10:23तक,
उपरांत प्रतिपदा तिथि आरंभ।
जेष्ठा नक्षत्र रात्रि 12:29तक,
उपरांत मूल नक्षत्र आरंभ।
 चंद्रमा वृश्चिक राशि में रात्रि 12:29 तक उपरांत धनु राशि में।
सूर्योदय 06:45, सूर्यास्त 05:15,
दिन का राहु काल दि 08:05 से 09:26 तक ,दि 02:36 से 03:53 तक।

आज के दिन - सोमवती अमावस्या,सोम वारी व्रत, विवाह - द्विरागमन मूल नक्षत्रे रात्रि 12:29 के उपरांत।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का बोलचाल आज के दिन क्या कहता है।
1. मेष राशि
विवादित मामलों में विजय प्राप्त होगी। कुछ नया सिखने को मिलेगा। जिंदगी से जुडी निजी बाते आज सामने आ सकती है। नौकरी में उत्साह की कमी रहेगी।।

2. वृषभ राशि
प्रतियोगिता में सफल होंगे।जीवन साथी के साथ मतभेद संभव है। अपने कार्य के प्रति ईमानदार रहें। मनचाहा जवाब न मिलने से निराश रहेंगे।

3. मिथुन राशि
नकारात्मक सोच से निराश मिलेगी। स्वयं पर नियंत्रण रखें। मित्रों से मतभेद हो सकते हैं। कार्य स्थल पर जन हानि के योग है। इष्ट बल मजबूत करें।

4. कर्क राशि
अपने प्रोफेशन से आप खुश नहीं हैं तो समय की प्रतीक्षा करें, क्योंकि समय के साथ ही स्थिति आप के अनुकूल बनेगी। जीवन साथी का व्यवहार मनोबल बढ़ायगा। कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है।

5. सिंह राशि
जरूरतमंद लोगो की मदद करें। मांगलिक कार्यक्रमों की रूप रेखा बनेगी। राजनैतिक कार्यक्रमों में शामिल होगे। पैसो का लेन देन संभव। खान पान पर ध्यान दें। स्वास्थ बिगड़ सकता है।

6. कन्या राशि
घरेलू कार्यो में व्यस्त रहेंगे। विद्यार्थी परिणामों को लेकर चिन्तित रहेंगे। मेहमानों का आगमान हो सकता है। जमींन जायदाद के मसले निपटेंगे। धन कमाने की चाह में कोई गलत फेसले न लें।

7. तुला राशि
जो भी करें दिल से करें। धार्मिक कार्यो में रूचि बढेगी। लोगों से प्रोत्साहन मिलेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। बुरी संगत छोड़ दें, अन्यथा नुक्सान होगा।

8. वृश्चिक राशि
कार्यस्थल पर जो लोग आप को पसंद नहीं करते थे, आज वे भी आप के कार्यो की तारीफ़ करेंगे। कार्य पूर्ण करने के लिए किसी की मदद लेनी होगी। बिना पूछे अपनी राय न दें।

9. धनु राशि
तनाव लगातार बढता जा रहा है, बेहतर होगा कही घुमने चले जाय। आप के अपनों को आप की जरूरत है। मोज मस्ती पर खर्च होगा। पिता के व्यवहार में परिवर्तन से चिन्तित रहेंगे।

10. मकर राशि
अकारण किसी विवाद में फंस सकते हैं। मानसिकता को बदलने की बेहद जरूरत है। उन्नति में बाधा आयगी। कोई खुशखबरी सुन सकते है। यात्रा सुखद रहेगी।

11. कुम्भ राशि
नौकरी बदलने का मन बना चुके हैं, तो किसी की सिफारिश से कार्य हो सकता है। संचित धन का निवेश लाभप्रद रहेगा। किसी के बहकावे में आने से रिश्ते कमजोर होंगे। संतान सुख की प्राप्ति संभव।

12. मीन राशि
दिन की शुरुआत में मन उदास रहेगा। किसी विषय को समझने की जिज्ञासा रहेगी। अपने अधिनस्थों के किए कार्यों की सराहना करें लाभ होगा।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live