अपराध के खबरें

16 दिसंबर राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि ?

16/12/2020,बुधवार।
अग्रहायन मास,शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत् 2077,
 शक संवत् 1942,
दक्षिणायन,दक्षिण गोल:,
हेमंत ऋतु,पूर्वे काल:,

द्वितीया तिथि संध्या 07:10 तक,
उपरांत तृतीया तिथि आरंभ।
पूर्वाषाढा नक्षत्र रा 10:40 तक,
उपरांत उत्तराषाढा नक्षत्र,
चंद्रमा धनु राशि में रात्रि शेष 04:34 तक।
सूर्योदय 06:50,सूर्यास्त 05:10,
दिन का राहु काल दि 09:26 से 10:44 तक,इसके बाद दि 12:02 से 01:19 तक।

आज के दिन - षडशीति संक्रांति पुण्य काल: दि12:00 या. पुण्याह:, खरमासारंभ:,पौष मास आरंभ। 
नोट - उपरोक्त्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का बोलचाल आज के दिन क्या कहता है
 1. मेष राशि
सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मन में किसी बात को ले कर दुविधा के चलते आप तनाव महसूस कर रहे है। उधार दिया पैसा आने में संदेह है। मित्र आप के कार्यों में सहायक होंगे। यात्रा सुखद होगी।

2. वृषभ राशि
कार्यस्थल पर सहकर्मी आप की सफलता से ईर्ष्या करेंगे। कार्यो में हो रही देरी से चिंतित होंगे। कारोबार में नई तकनिकी का प्रयोग लाभान्वित करेगा। बहनों से झगडा हो सकता है। धन आगमन में हो रही रुकावट दूर होगी।

3. मिथुन राशि
धार्मिक माहौल में समय व्यतीत होगा। धनार्जन के नये स्त्रोत स्थापित होंगे। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी। दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी।

4. कर्क राशि
रुके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। बीमारी के कारण तनाव पैदा होगा पर घबराए नहीं अपने इष्ट पर भरोसा रखें। सब अनुकूल होगा। जीवन साथी का साथ मिलेगा।

5. सिंह राशि
नई योजना में पूंजी निवेश सोच समझ कर करें। पुराने विवाद से युक्त जमीन जायदाद के मसले लंबित होंगे। शत्रु परास्त होंगे। नए संपर्क आप को ख्याती दिलवा सकते हैं। कारोबार विस्तार के योग हैं।

6. कन्या राशि
नया काम शुरू करने से पहले अनुभवियों और बडो से मार्ग दर्शन अवश्य लें। पूंजी निवेश करने में सतर्क रहें। किसी की बातो में जल्द फंस जाते हैं, खुद को परिपक्व करें। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

7. तुला राशि
आप की आदतों के कारण आप ने अपनों से दुरिया बना ली। समय रहते अपने स्वभाव और व्यवहार को बदले तो अच्छा होगा। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। नए संपर्क स्थापित होंगे।

8. वृश्चिक राशि
पारिवारिक लोगों से सम्बन्ध मधुर होंगे। कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे। भाग्योदय संभव है। जो भी काम करें पूरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करें। निश्चित सफल होगे।

9. धनु राशि
नए व्यापार की शुरुवात अनुकूल होगी। कान संबंधित पीड़ा हो सकती है। अनावश्यक विवादों में न बोले नुक्सान हो सकता है। नौकरी में बदलाव के योग के बीच राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफलता पा सकते हैं।

10. मकर राशि
आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद है। जिन लोगों की आपने मदद की थी, वही आप का विरोध करेंगे। रूचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सुख सुविधा पर खर्च संभव है। मानसिक अस्थिरता रहेगी।

11. कुम्भ राशि
वैचारिक मतभेद दूर होंगे। किसी को अपने मन की बात बताने का मौका मिलेगा। कारोबार में नये सौदे लाभप्रद रहेगें। रुके कार्य पूरे होने में अभी समय लग सकता है। मांगलिक खर्च संभव है।

12. मीन राशि
बीती बातों को भुलाकर अपने रिश्त्तो की नई शुरुआत करें। आप की उन्नति से विरोधी को तकलीफ हो सकती है। राजनीति के चलते शत्रु आप को नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है।
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live