अपराध के खबरें

18 दिसंबर राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि ?

18/12/2020,शुक्रवार।
अग्रहायन मास,शुक्ल पक्ष।
(संक्रांति अनुसार पौष मास)
विक्रम संवत् 2077,
शक संवत् 1942,
हेमंत ऋतु,पूर्वे काल:,

चौठ तिथि संध्या 05:31 तक,
उपरांत पंचमी तिथि आरंभ।
श्रवन नक्षत्र रा 10:24 तक,
उपरांत धनिष्ठा नक्षत्र।
चंद्रमा मकर राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 06:50, सूर्यास्त 05:10,
दिन का राहुकाल दि 09:27 से 12:01 तक।

आज के दिन - गणेश चतुर्थी व्रत, पंचक आरंभ(भादवा) रा 10:24 उ।
नोट - उपरोक्त्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का बोलचाल आज के दिन क्या कहता है
मेष
आज आपका दिन खुुशनुमा रहेगा। आप अपने दिन को बेहतरीन कोशिश करेंगे। इसका आपको अच्छा फल भी मिलेगा। उन्नति के द्वार खुलेंगे। व्यवसायियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। बड़ा लाभ होगा। दूसरों के विवाद में न पड़ें। यात्रा अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में अनुकूलता रहेगी। परिजनों से आप काफी खुश होंगे। 
 
वृषभ
आज आपको किसी के व्यवहार से ठेस लग सकती है। तनाव कुछ ज्यादा रहेगा। आपके कार्य अधूरे रह सकते हैं। जरूरी काम के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। अनजान लोगों से आपको बेहद सावधान रहना होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। सेहत ठीक रहेगी। छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। बुजुर्गों का ध्यान रखना होगा।  
 
मिथुन
आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी आय में बढ़ोतरी होगी। धन लाभ होने की संभावना है। आप किसी दिक्कत को आसानी से दूर कर सकेंगे। मित्रों और रिश्तेदारों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। आप शत्रुओं पर आज हावी रहेंगे। संपत्ति को लेकर कोई अनबन हो सकती है। दांपत्य जीवन ठीक रहेगा।

 कर्क
आपका दिन बेहद व्यस्तता से भरा होगा। घर का माहौल ठीक रहेगा। आज ज्यादा काम होने के चलते आप थकान महसूस कर सकते हैं। आपको अपने खानपान में बदलाव लाना चाहिए। कुछ मामलों में परेशान हो सकते हैं। छात्रों को पढ़ाई को लेकर दिक्कत होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। वाहन चलाते समय आपको सावधान रहना होगा। 
 
सिंह
आज का दिन ठीक रहेगा। व्यवसाय में अच्छे लाभ की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। काराेबार को लेकर दिक्कतें हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। छात्राें को गंभीरता से विचार कर अपनी पढ़ाई आगे बढ़ाने की जरूरत है। संतान पक्ष से लाभ होगा। 
 
कन्या
आपको कोई शुभ सूचना मिलेगी। आप बेहद प्रसन्न रहेंगे। धन संंबंधी स्थिति पहले से बेहतर होगी। कैरियर में नए मौके मिलेंगे। कानूनी मामले स्थिर बने रहेंगे। सामाजिक कार्य करेंगे। आपके सम्मान में बढ़ोतरी होगी। कारोबार में नए बदलाव लाने के योग बन रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सराहना होगी। किसी मित्र की मदद मिलेगी। 
 
तुला
आज का दिन बेहतर रहेगा। काम के सिलसिले में नतीजे अच्छे मिलेंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। सामाजिक जीवन में भी कामयाबी मिलेगी। यात्रा कर सकते हैं। परिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपकी सेहत में सुधार आया। वाणी संयम रखें। जोखिम न लें।
 
वृश्चिक
आज आप बेहद व्यस्त रहेंगे। आपके घर में कुछ आयोजन हो सकते हैं। निवेश लाभदायक रहेगा। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। कारोबार में सफलता का योग है। मित्रों के साथ समय गुजरेगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आज तनाव से खुद को मुक्त रखने की कोशिश करें। 
 
धनु
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कार्य की व्यस्तता के चलते तनाव में रहेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अपनी भावनाओं पर काबू रखें। युवा कैरियर के चुनाव के लिए किसी की सलाह जरूर लें। आज कोई भी जरूरी निर्णय लेने से बचें। मित्रों से मुलाकात हो सकती है। परिवार के लोगों के साथ तनाव हो सकता है। 
 
मकर
आज आर्थिक लाभ के योग हैं। सेहत को लेकर खर्च हो सकता है। किसी को उधार देना पड़ सकता है। व्यापार में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। काफी काम करने के बाद भी सही परिणाम न मिलने से निराशा रहेगी। यात्रा न करें। जीवनसाथी के साथ आप सुकून भरे पल बिता पाएंगे। अपरिचितों से सावधान रहना होगा।
  
कुंभ
युवाओं को कैरियर को लेकर आपको मौका मिल सकता है। कारोबार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। छात्रों का दिन अच्छा रहेगा। आपको परिवार का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति बनी रहेगी। परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर जायेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी। आपका काम अच्छा चलेगा। 
 
मीन
आज कोई अच्‍छी सूचना मिलेगी। कारोबार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आप जोखिम लेंगे तो सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य रहेगा। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। खान-पान में सावधानी बरतें। परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर रहेंगे।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live